,

Shiv Sena’s 60th foundation day celebrated in Moradabad : शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया, वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम में किया फल वितरण

Shiv Sena’s 60th foundation day celebrated in Moradabad : शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया, वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम में किया फल वितरण

मुरादाबाद। शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुरादाबाद में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला प्रमुख नन्हे चौधरी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर फल एवं पेय पदार्थ वितरित किए और संगठन के स्थापना दिवस को सेवा एवं समर्पण के भाव के साथ मनाया।

कार्यक्रम के तहत किला तिराहा, वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम सहित कई स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए गए। शिवसैनिकों ने बुजुर्गों और बच्चों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना तथा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

शिवसेना केवल राजनीतिक नहीं, सामाजिक संगठन भी: रामप्रसाद प्रजापति

इस अवसर पर शिवसेना के राज्य सचिव रामप्रसाद प्रजापति ने कहा कि शिवसेना केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ा संगठन है। संगठन के कार्यकर्ता समय-समय पर जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस जैसे अवसर संगठन को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा देते हैं।

Shiv Sena's 60th foundation day celebrated in Moradabad : शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया, वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम में किया फल वितरण

बालासाहेब ठाकरे के विचारों से प्रेरित है संगठन

मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने शिवसेना के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 19 जून 1966 को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में शिवसेना की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि संगठन के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत किया।

उन्होंने बताया कि बालासाहेब ठाकरे के पिता प्रबोधनकार ठाकरे ने संगठन का नाम “शिवसेना” रखा था। स्थापना के बाद से ही संगठन लगातार विस्तार करता गया और आज देश के विभिन्न राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है।

Shiv Sena's 60th foundation day celebrated in Moradabad : शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया, वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम में किया फल वितरण

समाज सेवा के माध्यम से मनाया गया स्थापना दिवस

स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद शिवसैनिकों ने संगठन की एकता और मजबूती के लिए कार्य करने का भी संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्य सचिव रामप्रसाद प्रजापति, राज्य प्रचारक बाबा कुशाल सिंह, मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी, जिला प्रभारी मनोज कुमार, युवा जिला प्रमुख राकेश प्रजापति, मंडल उप प्रमुख मुकेश सक्सेना, जिला उप प्रमुख मुकेश दिवाकर, रिंकू पाल, तिलक सैनी, अनिल कश्यप, मंगली सैनी समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts