,

हल्द्वानी में ‘एनकेबी टाइम्स’ का शुभारंभ, CM धामी बोले- लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता जरूरी

हल्द्वानी में ‘एनकेबी टाइम्स’ का शुभारंभ, CM धामी बोले- लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता जरूरी

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम में समाचार संस्थान ‘एनकेबी टाइम्स’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता बेहद आवश्यक है। पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और आम जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण जरिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और समाज को सही जानकारी उपलब्ध कराना पत्रकारिता की मूल जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एनकेबी टाइम्स जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए पत्रकारिता के मूल्यों और जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाएगा।

हल्द्वानी में ‘एनकेबी टाइम्स’ का शुभारंभ, CM धामी बोले- लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता जरूरी

जनसमस्याओं को सामने लाना पत्रकारिता की अहम जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता शासन-प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने में भी मदद करती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को जन-जन तक पहुंचाने और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है।

उन्होंने एनकेबी टाइम्स की शुरुआत को मीडिया जगत में एक नई पहल बताते हुए संस्थान से जनहित, सकारात्मक संवाद और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई।

‘सबके राम’ का संदेश समाज को जोड़ने वाला: मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के आदर्शों और ‘सबके राम’ की अवधारणा पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक धर्म, जाति या वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके आदर्श पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारतीय संस्कृति में भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम, आदर्श राजा और मानवीय मूल्यों का प्रतीक माना गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, संयम, साहस, सहयोग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। उनके आदर्श समाज में एकता, सद्भाव और परस्पर सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

हल्द्वानी में ‘एनकेबी टाइम्स’ का शुभारंभ, CM धामी बोले- लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता जरूरी

अयोध्या से रामेश्वरम तक श्रीराम से जुड़ी आस्था देश की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस अवसर पर भगवान श्रीराम को ऊर्जा, समाधान और अनंतकाल का प्रतीक बताया था।

उन्होंने कहा कि अयोध्या से रामेश्वरम तक भगवान श्रीराम से जुड़ी आस्था, परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत भारत की एकता को मजबूत करती हैं। ‘सबके राम’ का भाव समाज को जोड़ने, एक-दूसरे का सम्मान करने और मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर श्री नमन कृष्ण महाराज ने भी भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और आध्यात्मिक महत्व पर विचार व्यक्त किए।

कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या और राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके अलावा दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, नवीन वर्मा, भावना मेहरा और रेणु अधिकारी, एनकेबी टाइम्स के निदेशक आदित्य सिसौदिया, सिद्धार्थ सिसौदिया, आशुतोष सिंह और गणेश जोशी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रशासनिक अधिकारियों में कुमाऊं मंडलायुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान एनकेबी टाइम्स की शुरुआत को लेकर उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने संस्थान की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए जनहित और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज के बीच अपनी पहचान मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts

Categories