,

Dhami gave the gift of development schemes : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात, विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

Dhami gave the gift of development schemes : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात, विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के दौरे के दौरान विकास, शिक्षा और संस्कृति को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित अंबेडकर भवन में विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया और इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद को 110.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास तथा 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।

Dhami gave the gift of development schemes : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात, विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

विज्ञान संग्रहालय बनेगा नवाचार और वैज्ञानिक सोच का केंद्र

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित जिला विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद वहां स्थापित विज्ञान आधारित गतिविधियों, प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं और आधुनिक वैज्ञानिक प्रदर्शनों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए संग्रहालय में मौजूद विभिन्न इंटरएक्टिव मॉडलों, वैज्ञानिक सिद्धांतों, ऊर्जा, अंतरिक्ष, पर्यावरण और तकनीकी नवाचारों से जुड़े प्रदर्शनों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान संग्रहालय केवल एक प्रदर्शनी स्थल नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आधुनिक विज्ञान शिक्षा और नवाचार का केंद्र बनेगा। यहां बच्चे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान को समझ सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संग्रहालय जनपद के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान की भावना और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Dhami gave the gift of development schemes : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात, विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

कंडोलिया महोत्सव को मिला राजकीय महोत्सव का दर्जा

विज्ञान संग्रहालय के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कंडोलिया महोत्सव को अब राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Dhami gave the gift of development schemes : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात, विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

110 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई विकास परियोजनाएं आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, पर्यटन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है और लाखों श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हाउस ऑफ हिमालय, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, मिलेट मिशन, नई पर्यटन नीति, फिल्म नीति, स्वरोजगार योजनाओं और होमस्टे मॉडल के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। सरकार का लक्ष्य विकास को पहाड़ के अंतिम गांव तक पहुंचाना है।

युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पिछले चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है ताकि युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

यूसीसी, भू-कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और मूल पहचान की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लागू किए गए हैं।

पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें प्रदेश की पहली एनसीसी अकादमी, एनआईटी परिसर, गंगा संस्कृति केंद्र, सिंगटाली पुल, पौड़ी-श्रीनगर मार्ग चौड़ीकरण, झील निर्माण परियोजनाएं, ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तथा खेल अवस्थापना विकास कार्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देंगी बल्कि रोजगार और पर्यटन के नए अवसर भी पैदा करेंगी।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, विधायक दलीप सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अण्थवाल, जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ अशोक जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts