,

A couple has been raising awareness : 32 साल से जनसंख्या नियंत्रण की अलख जगा रहा दंपती, प्रधानमंत्री से मिलने का इंतजार अब भी जारी

A couple has been raising awareness : 32 साल से जनसंख्या नियंत्रण की अलख जगा रहा दंपती, प्रधानमंत्री से मिलने का इंतजार अब भी जारी

मसूरी। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर पिछले 32 वर्षों से लगातार जनजागरण अभियान चला रहे मेरठ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश तलवार और उनकी पत्नी दिशा तलवार ने शनिवार को मसूरी में अनोखे अंदाज में लोगों को जागरूक किया। दोनों ने लाइब्रेरी चौक से माल रोड तक उल्टा चलकर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अभियान में उनका पुत्र यश तलवार भी शामिल रहा।

A couple has been raising awareness : 32 साल से जनसंख्या नियंत्रण की अलख जगा रहा दंपती, प्रधानमंत्री से मिलने का इंतजार अब भी जारी

1994 से चला रहे हैं जागरूकता अभियान

55 वर्षीय दिनेश तलवार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1994 में जनसंख्या नियंत्रण के समर्थन में जनजागरण अभियान की शुरुआत की थी। समय के साथ उनकी पत्नी दिशा तलवार और उनके बच्चे भी इस मुहिम का हिस्सा बन गए। उनका दावा है कि पिछले 32 वर्षों में वे देश के लगभग 400 शहरों में पदयात्राएं, जनसभाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रभावों के प्रति जागरूक करना और सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित करना है।

A couple has been raising awareness : 32 साल से जनसंख्या नियंत्रण की अलख जगा रहा दंपती, प्रधानमंत्री से मिलने का इंतजार अब भी जारी

प्रधानमंत्री से मुलाकात का इंतजार आज भी जारी

दिनेश तलवार ने बताया कि वे पिछले तीन दशकों से देश के विभिन्न प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं से मिलने का समय मांगते आ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी प्रधानमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन वर्ष पूर्व उन्हें मिलने का समय दिया था और उनके अभियान की सराहना भी की थी। हालांकि वे अब भी देश के प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

A couple has been raising awareness : 32 साल से जनसंख्या नियंत्रण की अलख जगा रहा दंपती, प्रधानमंत्री से मिलने का इंतजार अब भी जारी

बढ़ती जनसंख्या बन रही कई समस्याओं की वजह

माल रोड पर लोगों को संबोधित करते हुए दिनेश तलवार ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही जनसंख्या रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल और पर्यावरण जैसी चुनौतियों को और गंभीर बना रही है।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी जनसंख्या नीति नहीं बनाई गई तो आने वाले वर्षों में संसाधनों पर दबाव और बढ़ेगा, जिसका असर देश के विकास पर भी पड़ेगा।

किसी धर्म या राजनीति से नहीं जुड़ा अभियान

तलवार दंपती ने स्पष्ट किया कि उनका अभियान किसी धर्म, जाति या राजनीतिक विचारधारा के खिलाफ नहीं है। यह केवल देश के सीमित संसाधनों, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य से जुड़ा विषय है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जनसंख्या नियंत्रण के महत्व को समझें और इस विषय पर जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।

विश्व जनसंख्या दिवस तक जारी रहेगा अभियान

दिनेश और दिशा तलवार ने बताया कि उनका वर्तमान जनजागरण अभियान आगामी 11 जुलाई, विश्व जनसंख्या दिवस तक जारी रहेगा। इस दौरान वे देश के विभिन्न शहरों में पदयात्राएं, जनसंपर्क कार्यक्रम और जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करेंगे।

लोगों का ध्यान खींच रहा अनोखा तरीका

मसूरी की व्यस्त माल रोड पर उल्टा चलकर लोगों को जागरूक करने का यह अनोखा तरीका पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कई लोगों ने रुककर उनके अभियान की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts