,

Congress protests against the central government in Khatima : खटीमा में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई को लेकर फूंका पुतला

Congress protests against the central government in Khatima : खटीमा में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई को लेकर फूंका पुतला

उत्तराखंड के खटीमा में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। खटीमा के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की।

Congress protests against the central government in Khatima : खटीमा में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई को लेकर फूंका पुतला

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान बढ़ती महंगाई, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न होने और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के कारण परिवहन खर्च बढ़ गया है, जिसका असर सीधे तौर पर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Congress protests against the central government in Khatima : खटीमा में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई को लेकर फूंका पुतला

भुवन कापड़ी ने सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है और इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें 55 से 60 रुपये प्रति लीटर के आसपास थीं और घरेलू गैस सिलेंडर लगभग 450 रुपये में मिल जाता था। लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है।

विधायक कापड़ी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को एक संदेश देती है लेकिन खुद अलग तरीके से काम करती है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

Congress protests against the central government in Khatima : खटीमा में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई को लेकर फूंका पुतला

किसानों की समस्याओं को भी उठाया

प्रदर्शन के दौरान विधायक भुवन कापड़ी ने किसानों की समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि किसान समय पर खाद न मिलने की समस्या से परेशान हैं, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता, किसानों, युवाओं और व्यापारियों की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस नेताओं ने जताया आक्रोश

प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश राठौर (बॉबी) सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts