Pushpa’s big revelation with sandalwood smuggling : चंदन तस्करी के साथ पुष्पा का बड़ा खुलासा: 8 बोटा चंदन की लकड़ी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Pushpa’s big revelation with sandalwood smuggling : चंदन तस्करी के साथ पुष्पा का बड़ा खुलासा: 8 बोटा चंदन की लकड़ी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में चंदन की लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसबी की 09वीं वाहिनी और वन विभाग बनकटवा रेंज की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 8 बोटा चंदन की लकड़ी, एक रेनॉल्ट लॉजी कार और एक हीरो शाइन मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Pushpa's big revelation with sandalwood smuggling : चंदन तस्करी के साथ पुष्पा का बड़ा खुलासा: 8 बोटा चंदन की लकड़ी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर हुई संयुक्त कार्रवाई

जानकारी के अनुसार 15 जून को एसएसबी की बीओपी गंदेलानका को सूचना मिली थी कि हर्रैया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव के आसपास अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 10 किलोमीटर भीतर चंदन की लकड़ी की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना में एक लाल रंग की रेनॉल्ट लॉजी कार के जरिए लकड़ी ले जाए जाने की बात सामने आई थी।

सूचना की पुष्टि होने के बाद एसएसबी ने वन विभाग बनकटवा रेंज को अवगत कराया और संयुक्त टीम का गठन कर क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू कर दी।

Pushpa's big revelation with sandalwood smuggling : चंदन तस्करी के साथ पुष्पा का बड़ा खुलासा: 8 बोटा चंदन की लकड़ी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

शाम करीब सात बजे सिरसिया की ओर से एक लाल रंग की रेनॉल्ट लॉजी कार आती दिखाई दी, जिसके आगे एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति चल रहे थे। संयुक्त टीम ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी वाहन छोड़कर भागने लगे।

हालांकि सतर्क जवानों और वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 8 बोटा चंदन की लकड़ी बरामद हुई।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपी चंदन की लकड़ी के कटान और परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद वन विभाग ने लकड़ी, कार और मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार रात अधिक होने के कारण लकड़ी की नाप-तौल और अन्य औपचारिकताएं अगले दिन पूरी की गईं।

Pushpa's big revelation with sandalwood smuggling : चंदन तस्करी के साथ पुष्पा का बड़ा खुलासा: 8 बोटा चंदन की लकड़ी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

तीनों आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज

इस मामले में भारतीय वन अधिनियम-1927 की धारा 41, 42 एवं 69 के तहत रेंज केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • सुशील पांडेय, निवासी नेवादा तारपत, थाना शिवराजपुर, जनपद कानपुर
  • सत्येंद्र सिंह, निवासी नदीहा खुर्द, थाना कालवन, जनपद कानपुर
  • महेश, निवासी मुबारकपुर टीला, थाना कन्नौज

के रूप में हुई है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में जारी रहेगा अभियान

वन विभाग और एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में वन संपदा की तस्करी रोकने के लिए संयुक्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने और अवैध तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts