,

The doors of Gangotri and Yamunotri shrines opened :गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, CM धामी ने की विशेष पूजा | चारधाम यात्रा-2026 का शुभारंभ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का संकल्प

The doors of Gangotri and Yamunotri shrines opened :गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, CM धामी ने की विशेष पूजा | चारधाम यात्रा-2026 का शुभारंभ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का संकल्प

गंगोत्री-यमुनोत्री। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही चारधाम यात्रा-2026 का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।

दोनों धामों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की गई।

The doors of Gangotri and Yamunotri shrines opened :गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, CM धामी ने की विशेष पूजा | चारधाम यात्रा-2026 का शुभारंभ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का संकल्प

गंगोत्री धाम में CM धामी की पूजा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन समारोह में संकल्प लेकर प्रधानमंत्री के नाम से पहली पूजा की और चारधाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से चलकर गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अभिषेक के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।

इसी तरह मां यमुना की डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से चलकर यमुनोत्री धाम पहुंची। धार्मिक विधि-विधान के साथ दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।

The doors of Gangotri and Yamunotri shrines opened :गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, CM धामी ने की विशेष पूजा | चारधाम यात्रा-2026 का शुभारंभ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का संकल्प

मुख्यमंत्री का संबोधन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पावन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। उत्तराखंड के चारधाम देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र हैं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं। साथ ही, यात्रा मार्गों पर सुचारु यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों एवं यात्रा मार्ग में विशेष स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कण-कण में भगवान का वास है, इस पवित्रता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस वर्ष सरकार ने ग्रीन चारधाम यात्रा और प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ धाम का लक्ष्य रखा है। यात्रा मार्गों पर नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और सभी वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है।

विकास कार्यों का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण हुआ है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य गतिमान हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में भी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा, विधायक श्री सुरेश चौहान, पूर्व विधायक श्री विजयपाल सजवाण, दायित्वधारी श्री प्रताप पंवार, जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्रा, मुख्यमंत्री के गढ़वाल कोऑर्डिनेटर किशोर भट्ट, मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts

Editor’s Picks