,

People gathered on Tehsil Day :तहसील दिवस में उमड़ी जनता, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने सुनी समस्याएं, 35 से अधिक लाभार्थियों को वितरित किए चेक

People gathered on Tehsil Day :तहसील दिवस में उमड़ी जनता, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने सुनी समस्याएं, 35 से अधिक लाभार्थियों को वितरित किए चेक

लालकुआँ तहसील में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं। इस दौरान लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों के साथ जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत 35 से अधिक पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। सहायता राशि प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन का आभार जताया।

People gathered on Tehsil Day :तहसील दिवस में उमड़ी जनता, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने सुनी समस्याएं, 35 से अधिक लाभार्थियों को वितरित किए चेक

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

तहसील दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके लिए सरकार लगातार तहसील दिवस और जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य भी लोगों तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

People gathered on Tehsil Day :तहसील दिवस में उमड़ी जनता, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने सुनी समस्याएं, 35 से अधिक लाभार्थियों को वितरित किए चेक

अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने भी लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। तहसील दिवस में राजस्व, विद्युत, जल संस्थान, समाज कल्याण, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

People gathered on Tehsil Day :तहसील दिवस में उमड़ी जनता, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने सुनी समस्याएं, 35 से अधिक लाभार्थियों को वितरित किए चेक

जनता ने जताया संतोष

तहसील दिवस में पहुंचे लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और विधायक के समक्ष सड़क, पानी, बिजली, पेंशन और राजस्व से जुड़ी समस्याएं रखीं। कई समस्याओं के त्वरित समाधान से लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts