,

High voltage drama in Sitapur : सीतापुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: जमीन विवाद से परेशान युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, घंटों चला हंगामा

High voltage drama in Sitapur : सीतापुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: जमीन विवाद से परेशान युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, घंटों चला हंगामा

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में जमीन विवाद से परेशान एक युवक के पानी की टंकी पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। मामला महमूदाबाद नगर के राजा किला क्षेत्र का है, जहां यूनाइटेड स्कूल और प्रशासनिक अधिकारियों के आवास के पास बनी पानी की टंकी पर युवक चढ़ गया। तेज धूप के बीच युवक करीब एक घंटे तक टंकी पर बैठा रहा, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

High voltage drama in Sitapur : सीतापुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: जमीन विवाद से परेशान युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, घंटों चला हंगामा

जमीन विवाद से परेशान था युवक

जानकारी के अनुसार टंकी पर चढ़ा युवक मेराज पुत्र सिकंदर निवासी सहरी थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र का रहने वाला है। युवक ने आरोप लगाया कि उसका परिवार पिछले पांच पीढ़ियों से उक्त जमीन पर रह रहा है। मेराज के अनुसार वर्ष 2007 में जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें उसके पिता सिकंदर और परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई थी। घटना के करीब दो महीने बाद उसके पिता की मौत हो गई थी।

मेराज ने बताया कि वह अपने नाना की जमीन पर रह रहा है और घर के सामने जानवर बांधने को लेकर पड़ोसी अब्दुल रजाक से विवाद चल रहा था। युवक का आरोप है कि विपक्षी पक्ष लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया।

High voltage drama in Sitapur : सीतापुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: जमीन विवाद से परेशान युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, घंटों चला हंगामा

कई बार तहसील दिवस में दी शिकायत

पीड़ित युवक ने बताया कि उसने कई बार तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद तहसीलदार, लेखपाल और चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर बंधे जानवरों को हटवाया था। बावजूद इसके विवाद खत्म नहीं हुआ और लगातार तनाव बना रहा।

प्रशासन के समझाने पर नीचे उतरा युवक

पानी की टंकी पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह, तहसील प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। काफी देर तक प्रशासनिक अधिकारी युवक को समझाने का प्रयास करते रहे।

करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन पर युवक टंकी से नीचे उतर आया। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

High voltage drama in Sitapur : सीतापुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: जमीन विवाद से परेशान युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, घंटों चला हंगामा

मौके पर लगी रही लोगों की भीड़

घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा रहे। तपती धूप में युवक के टंकी पर चढ़े रहने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts