,

SIR को लेकर विकासनगर तहसील में कांग्रेस का धरना, नवप्रभात और संजय किशोर के नेतृत्व में उठाए सवाल

SIR को लेकर विकासनगर तहसील में कांग्रेस का धरना, नवप्रभात और संजय किशोर के नेतृत्व में उठाए सवाल

विकासनगर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात और कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर तहसील पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाते हुए SIR प्रक्रिया में दर्ज आपत्तियों को लेकर सवाल उठाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से मुलाकात की और अपनी आपत्तियां एवं मांगें उनके सामने रखीं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा के कुछ नेताओं की ओर से मतदाता सूची को लेकर फर्जी आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

SIR को लेकर विकासनगर तहसील में कांग्रेस का धरना, नवप्रभात और संजय किशोर के नेतृत्व में उठाए सवाल

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से की बातचीत

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से बातचीत कर SIR प्रक्रिया के तहत सामने आई आपत्तियों पर उचित तरीके से विचार करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सही और वैध आपत्तियों पर ही नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए तथा किसी भी व्यक्ति के नाम को लेकर अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, आज का प्रदर्शन संक्षिप्त रूप में किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता SIR के तहत आई आपत्तियों से संबंधित मामलों को लेकर वापस भी गए हैं। नेताओं ने कहा कि उनकी मांग है कि प्रत्येक आपत्ति की निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए और वास्तविक तथ्यों के आधार पर ही निर्णय लिया जाए।

SIR को लेकर विकासनगर तहसील में कांग्रेस का धरना, नवप्रभात और संजय किशोर के नेतृत्व में उठाए सवाल

नवप्रभात ने प्रक्रिया को लेकर उठाए सवाल

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि SIR की प्रक्रिया के तीन चरण पूरे हो चुके हैं, जबकि आगे की प्रक्रिया अभी जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सामने अपनी बात रखी गई है और मांग की गई है कि SIR के तहत दर्ज की गई आपत्तियों की सही तरीके से जांच की जाए।

नवप्रभात ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची से जुड़े मामलों में किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से प्रक्रिया के दौरान सभी पक्षों की बात सुनने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

SIR को लेकर विकासनगर तहसील में कांग्रेस का धरना, नवप्रभात और संजय किशोर के नेतृत्व में उठाए सवाल

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भी लगाए आरोप

कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने भी SIR प्रक्रिया के तहत दर्ज आपत्तियों को लेकर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर लगातार अपनी बात प्रशासन के सामने रख रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से मांग की कि SIR के तहत आने वाली आपत्तियों का निष्पक्ष परीक्षण किया जाए और केवल सही पाए जाने वाली आपत्तियों पर ही आगे की कार्रवाई की जाए।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। पार्टी नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

संवाददाता: अनिल दुबे | स्थान: विकासनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts