,

Villagers’ anger erupted over the power crisis in Dhanapur : धानापुर में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन

Villagers’ anger erupted over the power crisis in Dhanapur : धानापुर में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन

चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। भीषण गर्मी के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने समाजसेवी सुनील पाण्डेय के नेतृत्व में धानापुर पावर हाउस परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। दिन हो या रात, लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Villagers' anger erupted over the power crisis in Dhanapur : धानापुर में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

धरना दे रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के सामने अपनी पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने, बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या का समाधान करने, फाल्ट होने पर तत्काल मरम्मत व्यवस्था सुनिश्चित करने, रात के समय लाइनमैन की तैनाती करने तथा ओवरलोडिंग की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की मांग शामिल रही।

Villagers' anger erupted over the power crisis in Dhanapur : धानापुर में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन

जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

धरने को संबोधित करते हुए समाजसेवी सुनील पाण्डेय ने कहा कि लगातार बिजली संकट के कारण क्षेत्र की जनता बेहद परेशान है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

वहीं जिला मंत्री आशीष तिवारी खजानू ने कहा कि बिजली विभाग को कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारियों की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई गई। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

Villagers' anger erupted over the power crisis in Dhanapur : धानापुर में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन

विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने “बिजली विभाग होश में आओ”, “बिजली विभाग मुर्दाबाद” और “हमारी मांगे पूरी करो” जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

एसडीओ बोले- जल्द मिलेगी राहत

इस मामले में एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। विभाग ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र के लोगों को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में अमित सिंह, सैफ अली, सत्यम रस्तोगी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts