,

Bhuvan Chandra Khanduri was given a final farewell with state honours : पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Bhuvan Chandra Khanduri was given a final farewell with state honours : पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।

Bhuvan Chandra Khanduri was given a final farewell with state honours : पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

खड़खड़ी श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और संत समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में अनुशासन, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी सदैव सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

Bhuvan Chandra Khanduri was given a final farewell with state honours : पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सादगी और ईमानदारी के लिए याद किए जाएंगे खंडूड़ी

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का प्रतीक था। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने कहा कि सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाने में खंडूड़ी जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

बड़ी संख्या में पहुंचे नेता और जनप्रतिनिधि

पूर्व मुख्यमंत्री को अंतिम विदाई देने के लिए कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, विधायकगण और संत समाज के लोग मौजूद रहे।

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा नाम थे खंडूड़ी

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा और सम्मानित चेहरा रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए पारदर्शी शासन, सड़क विकास और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया। सेना से लेकर राजनीति तक उनका जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts