,

OBC Welfare Parliamentary Committee met Chief Minister Dhami : मुख्यमंत्री धामी से मिली ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर हुई चर्चा

OBC Welfare Parliamentary Committee met Chief Minister Dhami : मुख्यमंत्री धामी से मिली ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर हुई चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि ओबीसी संसदीय समिति समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा एवं उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

OBC Welfare Parliamentary Committee met Chief Minister Dhami : मुख्यमंत्री धामी से मिली ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर हुई चर्चा

ओबीसी परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ओबीसी वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक और संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू की गई है। विभिन्न योजनाओं की नियमित समीक्षा, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र ओबीसी परिवार तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार की जाती हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा रहा है।

OBC Welfare Parliamentary Committee met Chief Minister Dhami : मुख्यमंत्री धामी से मिली ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर हुई चर्चा

उत्तराखंड में लगभग 90 जाति और उपजातियां ओबीसी सूची में शामिल

मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी दी कि उत्तराखंड में लगभग 90 जाति और उपजाति समुदाय ओबीसी सूची में शामिल हैं। इन समुदायों के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

सांसद गणेश सिंह के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी की ओर से समिति अध्यक्ष एवं सांसद श्री गणेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। इस दौरान सांसद श्री विजय बघेल, डॉ. स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी (साक्षी महाराज), श्री विद्युत बरन महतो, श्री रोडमल नागर, श्री रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, डॉ. अशोक कुमार यादव, श्री गिरधारी यादव, श्री मस्तान राव यादव बीड़ा, श्री राजेंद्र गहलोत, श्री शुभाशीष खूंटिया और श्री मयंक कुमार नायक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

OBC Welfare Parliamentary Committee met Chief Minister Dhami : मुख्यमंत्री धामी से मिली ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर हुई चर्चा

कई वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

बैठक के दौरान संयुक्त सचिव लोकसभा श्री अतुल आनंद, उप सचिव लोकसभा श्री पुनीत भाटिया, मुख्यमंत्री के अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली, पीएनबी के जोनल मैनेजर श्री अनुपम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में ओबीसी वर्ग के हितों से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और सामाजिक विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts