25 मौतों की घटना से सबक, यूपी में व्यापक फायर सेफ्टी अभियान—सहारनपुर अग्निशमन विभाग ने वेंकेट हॉल्स पर नकेल कसी
गोवा के नॉर्थ गोवा स्थित एक नाइटक्लब में 6 दिसंबर को लगी आग ने 25 लोगों की जिंदगी छीन ली, जिसके बाद पूरे देश में फायर सेफ्टी को लेकर हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में शादी समारोह आयोजित होने वाले वेंकेट हॉल, होटल, रेस्टोरेंट और नाइटक्लब्स पर अग्निशमन विभाग का व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सहारनपुर में इसकी कड़ी उसी सिलसिले में शुक्रवार को चली,
जहाँ अग्निशमन विभाग ने विभिन्न प्रतिष्ठानों, व्यावसायिक भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर फायर सेफ्टी उपकरणों की गहन जाँच की। कई जगहों पर कमियाँ पाई गईं, जिसके बाद नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए। क्या यह अभियान गोवा जैसी त्रासदी को रोक पाएगा? आइए, सहारनपुर की इस कार्रवाई की पूरी डिटेल्स समझते है

गोवा कांड को देखते हुए : यूपी में सतर्कता, सहारनपुर में व्यापक फायर सेफ्टी चेकिंग की गई
गोवा की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है जहाँ एक नाइटक्लब में आग लगने से 25 युवाओं की मौत हो गई है आग की शुरुआत शॉर्ट-सर्किट से हुई थी, लेकिन फायर अलार्म और एग्जिट पॉइंट्स की कमी ने हालात बिगाड़ दिए इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया और सभी जिलों में फायर सेफ्टी चेकिंग का आदेश दिया। सहारनपुर अग्निशमन विभाग ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से अभियान शुरू किया, जो की शाम 6 बजे तक चला। टीम ने सदर बाजार, गंगानगर, दिल्ली रोड और शहजादपुर जैसे व्यस्त इलाकों के वेंकेट हॉल, होटल, रेस्टोरेंट और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया।

अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग में अग्निशमन सिलेंडर, होज पाइप, फायर अलार्म सिस्टम, पानी की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों का पालन प्रमुख रूप से जाँचा गया। कई जगहों पर एक्सपायरी सिलेंडर, ब्लॉक एग्जिट गेट्स और अपर्याप्त पानी के टैंक पाए गए और तो और एक वेंकेट हॉल मालिक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, की “हमने लापरवाही बरती थी, लेकिन अब सुधार करेंगे। गोवा की घटना ने सबको सतर्क कर दिया है।” अभियान के दौरान 15 से ज्यादा प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए है और सुधार न होने पर जुर्माना या सील करने की भी चेतावनी दी गई।
स्टाफ को अच्छी फायर सेफ्टी ट्रेनिंग और सुधार के निर्देश दिए गए : अग्निशमन का फोकस
अग्निशमन विभाग ने न सिर्फ जाँच की, बल्कि स्टाफ को फायर फायर सेफ्टी उपकरणों के सही उपयोग और आग लगने पर प्रारंभिक प्रतिक्रिया की ट्रेनिंग भी दी। अधिकारियों ने कहा की , “यह अभियान इसलिए चलाया गया ताकि किसी दुर्घटना में उपकरण तुरंत काम आएँ।” ट्रेनिंग में फायर ड्रिल, एग्जिट प्लान और फर्स्ट एड पर जोर दिया गया वही कई होटल मालिकों ने बताया कि वे अब वार्षिक फायर ऑडिट करवाएँगे।
अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया, “गोवा कांड ने साफ कर दिया कि फायर सेफ्टी कोई चॉइस नहीं है,ये जरूरत है। सहारनपुर में कई जगहों पर खामिया पाई गईं, लेकिन हम सुधार के लिए समय दे रहे हैं। अन्यथा नोटिस न मानने पर सख्त कार्रवाई होगी।” उन्होंने अपील की है कि व्यापारी और नागरिक अपने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का नियमित रख-रखाव करें। “आग लगने की स्थिति में जान-माल की हानि रोकनी अतिआवश्यक है, और इसके लिए जागरूकता भी जरूरी है।”
व्यापारियों की प्रतिक्रिया: सुधार का वादा, लेकिन चुनौतियाँ भी
सदर बाजार के एक होटल मालिक ने कहा, “चेकिंग अच्छी रही। हमने एक्सपायरी सिलेंडर बदल दिए। लेकिन छोटे व्यवसायियों के लिए खर्चा बोझ है।” एक रेस्टोरेंट ओनर ने जोड़ा, “ट्रेनिंग उपयोगी थी। अब स्टाफ को ड्रिल सिखाएँगे।” लेकिन कुछ ने शिकायत की कि चेकिंग अचानक थी, और सुधार के लिए समय कम मिला। अग्निशमन विभाग ने कहा कि फॉलो-अप चेक होगी, और अनुपालन न करने पर ₹5,000-50,000 का जुर्माना लगेगा।








Leave a Reply