दशहरा पर 200 हथियारों की पूजा कर राजा भैया फिर आए चर्चा में

दशहरा पर 200 हथियारों की पूजा कर राजा भैया फिर आए चर्चा में

लखनऊ। बाहुबली विधायक एवं जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने दशहरा के दिन कुंडा स्थित बेंती महल में हथियारों की पूजा की। राजा भैया के शस्त्र पूजन की वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। करीब 200 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों को टेबल पर सजाया गया है। हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी करबाइन शामिल हैं।

दशहरा पर 200 हथियारों की पूजा कर राजा भैया फिर आए चर्चा में

परम्परा के अनुसार राजा भैया हर साल दशहरा के दिन अपने शस्त्रागार में रखें हथियारों की पूजा करते हैं। इसी तरह उन्होंने गुरुवार को दशहरा पर भी हथियारों की पूजा की। इन हथियारों की पूजा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि जेएन न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उधर इसे लेकर चर्चा है कि भारी संख्या में हथियारों की पूजा करके राजा भैया ने कहीं कथित तौर पर पत्नी भानवी सिंह को अपरोक्ष रूप से जवाब तो नहीं दिया है।

पत्नी ने लगाया था हथियारों के जखीरे का आरोप

दरअसल राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद चल रहा है।अदालत में तलाक का भी मुकदमा विचाराधीन हैं। विवाद का आलम यह है कि आरोपों की सारी हदें पार कर दी गई हैं। इसी क्रम में 18 सिंतबर को भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का जखीरा है। यह हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए खतरा बन सकते हैं।

दशहरा पर 200 हथियारों की पूजा कर राजा भैया फिर आए चर्चा में

सभी आरोप झूंठे

राजा भैया के सबसे करीबी माने जाने वाले कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल ने भानवी द्वारा अवैध हथियारों के जखीरे संबंधी आरोपों को सरासर बेबुनियाद बताया । उन्होंने कहा कि हथियारों की फोटो एडिटेड है, जोकि एआई से बनाई प्रतीत होती है। उन्होंने सवाल भी उठाया कि भानवी सिंह पिछले काफी समय से राजा भैया से अलग रही हैं। ऐसे में हथियारों की फोटो कहां से आ गई।

One response to “दशहरा पर 200 हथियारों की पूजा कर राजा भैया फिर आए चर्चा में”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts