फरीदपुर में 187वें प्राचीन रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब

फरीदपुर में 187वें प्राचीन रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब

बरेली तहसील फरीदपुर

बरेली तहसील फरीदपुर प्राचीन श्री रामलीला प्रबन्ध समिति (रजि.) द्वारा आयोजित 187वां भव्य रामलीला महोत्सव सोमवार, 22 सितम्बर 2025 को परंपरागत धूमधाम और भक्ति उल्लास के बीच आरंभ हुआ। नगर का वातावरण जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंज उठा।
महोत्सव में प्रदेश उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी कुंवर सिद्धराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचते ही समिति पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने फूल, माला, पटका और प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।

सिद्धराज सिंह ने मिसाल पेश करते हुए

सिद्धराज सिंह ने मिसाल पेश करते हुए फीता काटने का सम्मान स्वयं लेने के बजाय नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी अध्यक्ष संजय पाठक के हाथों से फीता कटवाकर मेले का शुभारंभ कराया। इसके पश्चात उन्होंने भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और आरती कर आशीर्वाद लिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “187वीं प्राचीन रामलीला फरीदपुरवासियों के लिए गौरव का विषय है। यह केवल नगर की नहीं, बल्कि पूरे भारत की संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। उन्होंने समिति पदाधिकारियों और नगरवासियों का आभार जताया।

फरीदपुर में 187वें प्राचीन रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब

समिति अध्यक्ष रमेश चंद शुक्ला ने बताया कि “कई बरसों के सतत प्रयासों और सहयोग से इस बार भी 187वां प्राचीन रामलीला मेला भव्य रूप से आयोजित हो सका, जिसका उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी सिद्धराज सिंह द्वारा संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारीगण अध्यक्ष

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारीगण अध्यक्ष– रमेश चंद शुक्ला, धर्मवीर जायसवाल, संजीव शर्मा, झाजन लाल राठौर; महामंत्री– अनूप कुमार गुप्ता, सह महामंत्री– गोपाल मिश्रा (नगर महामंत्री हिन्दू युवा वाहिनी); कोषाध्यक्ष– रजत कुमार वर्मा उर्फ विरू; मेला प्रबंधक– डॉ. मनोज कुमार सक्सेना, प्रमोद बलधारी; कानूनी सलाहकार– कौशल कुमार जौहरी एडवोकेट, संजीव कुमार मिश्रा एडवोकेट, अवनीश शर्मा एडवोकेट; संगठन मंत्री– शिवम शर्मा, सतीश चंद्र मिश्रा सहित सभी पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा, वहीं कोतवाली प्रभारी राधेश्याम पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे। आयोजकों ने सभी से महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।

One response to “फरीदपुर में 187वें प्राचीन रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8