जालौन में मोबाइल चलाने से मां ने किया मना, किशोरी ने पुल से छलांग लगाकर किया जान देने का प्रयास

जालौन में मोबाइल चलाने से मां ने किया मना, किशोरी ने पुल से छलांग लगाकर किया जान देने का प्रयास

जालौन में मोबाइल चलाने से मना करने पर एक किशोरी ने रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचकर छलांग लगा दी। पुल से कूदने पर किशोरी गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे एक स्थानीय युवक द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने जांच पड़ताल शुरू की है

मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड रेलवे ओवरब्रिज का है। जहां अजनारी रोड निवासी ऋतु राजपूत पुत्री खलक सिंह सोमवार की दोपहर पुल पर जा पहुंची। देखते ही देखते किशोरी ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।

तड़प रही किशोरी को देख एक युवक ने साहस दिखाते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल पहुंचे किशोरी के परिजनों ने बताया कि ऋतु 11वीं की छात्रा है। सोमवार को स्कूल से घर लौटने के बाद वह मोबाइल चलाने लगी थी। जिसपर मां ने उसे डांट दिया। जिससे छुब्द होकर उसने यह कदम उठाया।

जालौन में मोबाइल चलाने से मां ने किया मना, किशोरी ने पुल से छलांग लगाकर किया जान देने का प्रयास

One response to “जालौन में मोबाइल चलाने से मां ने किया मना, किशोरी ने पुल से छलांग लगाकर किया जान देने का प्रयास”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8