,

मीरगंज पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक — 05 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें बरामद

मीरगंज पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक — 05 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें बरामद

एंकर-: बरेली थाना मीरगंज पुलिस ने सोमवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले पाँच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, चार मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट और नकदी बरामद की।

थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई बिजली घर तराहे के पास तड़के 3:25 बजे की। पकड़े गए अभियुक्तों में राजीव, मोहित, अजय, अर्जुन सभी निवासी मोहल्ला ललतपुर, मीरगंज और कार्तिक मूल निवासी झारखंड, हाल निवासी सुभाषनगर, बरेली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह गैंग इलाके में कई बाइक चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।

मीरगंज पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक — 05 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें बरामद

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने हाल ही में मीरगंज और रामपुर जिले से कई बाइकें चुराई थीं और पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगा ली थी। बरामद बाइक में एक हीरो स्प्लेंडर, एक हीरो सीडी डीलक्स और एक अन्य बाइक शामिल है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

मीरगंज पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक — 05 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें बरामद
Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts