,

Haridwar police on alert amid heavy rains :भारी बारिश के बीच मुस्तैद हरिद्वार पुलिस, लोगों से की सतर्क रहने की अपील

Haridwar police on alert amid heavy rains :भारी बारिश के बीच मुस्तैद हरिद्वार पुलिस, लोगों से की सतर्क रहने की अपील

हरिद्वार में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। शहर के कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी लगातार सड़कों पर तैनात हैं। पुलिस लोगों को सुरक्षित मार्गों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ-साथ जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से भी रोक रही है।

Haridwar police on alert amid heavy rains :भारी बारिश के बीच मुस्तैद हरिद्वार पुलिस, लोगों से की सतर्क रहने की अपील

लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया है, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हरिद्वार पुलिस संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रख रही है और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों को वैकल्पिक एवं सुरक्षित मार्गों से निकाला जा रहा है।

पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर लोगों को सुरक्षित आवागमन के लिए जागरूक कर रहे हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की जा रही है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें

हरिद्वार पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को गंभीरता से लें। बिना अत्यंत आवश्यक कार्य के घरों से बाहर निकलने से बचें और अनावश्यक यात्रा न करें। यदि किसी स्थान पर जलभराव, सड़क अवरुद्ध होने या किसी अन्य आपात स्थिति का सामना करना पड़े, तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें।

Haridwar police on alert amid heavy rains :भारी बारिश के बीच मुस्तैद हरिद्वार पुलिस, लोगों से की सतर्क रहने की अपील

प्रशासन और पुलिस की लगातार निगरानी

जिला प्रशासन और हरिद्वार पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आमजन के सहयोग और सतर्कता से किसी भी आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की भी अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts