पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

पंजाब। पंजाब में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के नजदीक अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और आसमान में उठते घने काले धुएं को देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए गए।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस शुक्रवार को अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान अंबाला रेल मंडल के अंतर्गत सराय बंजारा स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन से पांचवें डिब्बे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के डिब्बों को भी अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुल चार डिब्बों में आग लगने की सूचना सामने आई है।

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

धुएं का गुबार देखकर यात्रियों में मची चीख-पुकार

ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ट्रेन के डिब्बों से घना काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आग की जानकारी मिलते ही यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए डिब्बों से बाहर निकलने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी शुरू कर दी।

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि रेलवे की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। रेलवे प्रशासन घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।

रेलवे अधिकारी ने दी घटना की जानकारी

उत्तरी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन संख्या 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली थी। सुरक्षा प्रणाली ने समय रहते काम किया, जिसके चलते ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि रेलवे के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राहत की बात यह है कि फिलहाल इस घटना में किसी यात्री के घायल होने या किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

फिलहाल रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घटना के कारणों का पता लगाने की है। इस घटना के बाद रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts

Categories