,

CM धामी ने जारी की उत्तराखण्ड के विकास की रिपोर्ट, ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का किया विमोचन

CM धामी ने जारी की उत्तराखण्ड के विकास की रिपोर्ट, ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का किया विमोचन

राज्य स्थापना दिवस पर सरकार ने जनता के सामने रखा विकास का लेखा-जोखा, मुख्यमंत्री बोले- विकास का असली मतलब आम आदमी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विकास यात्रा और सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने के लिए विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन किया। सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तिका केवल सरकार की उपलब्धियों का संग्रह नहीं है, बल्कि जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें प्रदेश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनके माध्यम से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।

CM धामी ने जारी की उत्तराखण्ड के विकास की रिपोर्ट, ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का किया विमोचन

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को किया नमन

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों और अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। इस आंदोलन में मातृशक्ति की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पृथक उत्तराखण्ड राज्य का सपना साकार हुआ। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी से बदल रही प्रदेश की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विकास की गति को तेज करने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई मजबूती दे रही हैं।

इसके साथ ही हवाई सेवाओं और हेली सेवाओं का विस्तार होने से दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच आसान हो रही है। इन परियोजनाओं का लाभ केवल आवागमन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने विकास की परिभाषा समझाते हुए कहा कि जब किसी गांव तक सड़क पहुंचती है तो वहां के लोगों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं आसान होती हैं। विद्यालयों में बेहतर संसाधन मिलने से बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से पलायन जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक पहुंचे।

CM धामी ने जारी की उत्तराखण्ड के विकास की रिपोर्ट, ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का किया विमोचन

स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर सरकार की बड़ी तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहीं, किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर जैसी सुविधाओं के विकास से प्रदेश के लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

शिक्षा के क्षेत्र में भी आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर मिल सकें।

पर्यटन और खेल के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को मिली नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 की बैठकों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। वहीं, 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं और बड़े आयोजनों की क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया।

उन्होंने बताया कि मानसखंड मंदिर माला मिशन, शीतकालीन यात्रा और नए पर्यटन स्थलों के विकास के माध्यम से पर्यटन गतिविधियों को पूरे वर्ष जारी रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि पर्यटन से होने वाली आय का सीधा लाभ स्थानीय लोगों, होमस्टे संचालकों और छोटे कारोबारियों तक पहुंचे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

3.82 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची प्रदेश की अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री ने राज्य की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिला है। निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts

Categories