,

श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बदरीविशाल की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बदरीविशाल की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

बदरीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान बदरीविशाल से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने आस्था पथ सहित मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही धाम की धार्मिक, आध्यात्मिक और पारंपरिक गरिमा को भी हर स्तर पर बनाए रखना जरूरी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में श्री बदरीनाथ धाम को उसके धार्मिक और पौराणिक महत्व के अनुरूप भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। मास्टर प्लान के तहत विकसित की जा रही सुविधाओं से देश-विदेश से बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम के विकास में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ इसकी पारंपरिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक स्वरूप के संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। धाम की मूल धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बदरीविशाल की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ‘बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव’ में भी प्रतिभाग किया। इस धार्मिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 150 से अधिक संत-साध्वी और 1200 से अधिक हरिभक्त शामिल हुए।

कथा महोत्सव में श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के पूज्यपाद महंत स्वामी श्री देवप्रसाददास जी स्वामी, पूज्यपाद सद्गुरुवर्य धर्मवल्लभदास जी स्वामी सहित बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु और धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा और यहां भगवान बदरीविशाल के दर्शन अपने आप में एक विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभूति है। संतों और श्रद्धालुओं के बीच आयोजित कथा महोत्सव में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम भारत की सनातन चेतना और आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय शास्त्रों में भी श्री बदरीनाथ धाम की महिमा का विशेष वर्णन मिलता है। यह पावन भूमि सदियों से तप, साधना और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रही है। यहां होने वाले धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों से सनातन परंपराओं और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बदरीविशाल की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

तीर्थस्थलों के विकास के साथ धार्मिक पहचान का संरक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्राचीन विरासत, सनातन संस्कृति और आस्था के प्रमुख केंद्रों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थस्थलों में भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के साथ उनकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था। राज्य सरकार इसी संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को प्रकृति ने जहां अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य प्रदान किया है, वहीं राज्य के पास अद्वितीय आध्यात्मिक और धार्मिक संपदा भी है। चारधाम, गंगा-यमुना, हिमालय और हेमकुंड साहिब सहित अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इन तीर्थस्थलों का विकास श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए। साथ ही इन स्थानों की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा भी पूरी तरह सुरक्षित रहे।

श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बदरीविशाल की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

संत समाज का मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरणादायी

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत समाज का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी रहा है। धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से हमारी सनातन परंपराओं, संस्कृति और जीवन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य होता है।

उन्होंने कथा महोत्सव में शामिल संतों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री हरक सिंह, श्री माधव प्रसाद सेमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्त्वाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी, श्री अरुण मैठाणी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts