,

Woman’s murder in Jalaun solved within 24 hours : जालौन में महिला हत्या का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, डंडा और कपड़े बरामद

Woman’s murder in Jalaun solved within 24 hours : जालौन में महिला हत्या का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, डंडा और कपड़े बरामद

जालौन पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, बांस का डंडा और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते महिला की बेरहमी से हत्या की थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Woman's murder in Jalaun solved within 24 hours : जालौन में महिला हत्या का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, डंडा और कपड़े बरामद

3 जुलाई को दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा निवासी देवेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 50 वर्षीय मां मीना देवी की मारपीट कर हत्या कर दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए लला उर्फ सहदेव समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ के नेतृत्व में दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे में खुला मामला

घटना के बाद पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। शनिवार को रामपुरा थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की पूरी साजिश और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बांस का डंडा तथा घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए, जिन्हें आरोपियों ने वारदात के बाद नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था।

15 साल पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पूछताछ में आरोपी रन सिंह उर्फ बसन्तू ने पुलिस को बताया कि लगभग 15 वर्ष पहले उसकी मृतका मीना देवी से उसके पिता जन्ट सिंह का विवाद हुआ था। उस दौरान मीना देवी ने उसके पिता के साथ मारपीट कर उन्हें चप्पलों से पीटा था। इस घटना को लेकर वह वर्षों से अपमान और बदले की भावना मन में रखे हुए था।

वहीं दूसरे आरोपी लला उर्फ सहदेव ने बताया कि उसकी पुत्री और मृतका की पुत्री के ससुराल पक्ष के बीच पारिवारिक संबंध थे। मृतका की पुत्री के ससुराल वालों से जुड़े एक पुराने वैवाहिक विवाद में मुकदमा चल रहा था, जिसके चलते उसके और मृतका के बीच भी लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी।

रात में सो रही महिला पर किया जानलेवा हमला

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 1 और 2 जुलाई की मध्यरात्रि को सो रही मीना देवी पर हमला किया। आरोपी लला उर्फ सहदेव ने बांस के डंडे से महिला पर वार किया, जबकि रन सिंह उर्फ बसन्तू ने कुल्हाड़ी के मूंदे हिस्से से सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। रास्ते में हत्या में प्रयुक्त हथियार और अपने कपड़े नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिए तथा नहाकर अपने घर लौट गए, ताकि किसी को उन पर शक न हो।

Woman's murder in Jalaun solved within 24 hours : जालौन में महिला हत्या का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, डंडा और कपड़े बरामद

दो आरोपी गिरफ्तार, महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लला उर्फ सहदेव और रन सिंह उर्फ बसन्तू, निवासी ग्राम जायघा, थाना रामपुरा, जनपद जालौन के रूप में की है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बांस का डंडा और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना

जालौन पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी जांच और सघन पूछताछ के आधार पर इस हत्या का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने इस त्वरित कार्रवाई को टीमवर्क और प्रभावी जांच का परिणाम बताते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts

Editor’s Picks