,

Meeting of traders and GST officials :व्यापारियों और जीएसटी अधिकारियों की बैठक में उठीं समस्याएं, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया पांच सूत्रीय ज्ञापन

Meeting of traders and GST officials :व्यापारियों और जीएसटी अधिकारियों की बैठक में उठीं समस्याएं, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया पांच सूत्रीय ज्ञापन

सहारनपुर/गंगोह। नगर के संगम गार्डन में व्यापारियों एवं जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गंगोह उद्योग व्यापार मंडल, भट्टा व्यापारियों, पेट्रोल पंप संचालकों तथा नवीन मंडी समिति से जुड़े व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी और व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

Meeting of traders and GST officials :व्यापारियों और जीएसटी अधिकारियों की बैठक में उठीं समस्याएं, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया पांच सूत्रीय ज्ञापन

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जीएसटी विभाग के अधिकारियों को सौंपा। व्यापारियों का कहना था कि व्यापार को सुगम बनाने और जीएसटी प्रक्रिया को और सरल किए जाने की आवश्यकता है।

इस दौरान भट्टा व्यापारियों ने कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान भी किया।

गंगोह के व्यापारियों की अधिकारियों ने की सराहना

बैठक में व्यापार और जीएसटी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने गंगोह क्षेत्र के व्यापारियों की सराहना करते हुए कहा कि पूरे जनपद में सबसे अधिक जीएसटी पंजीकरण गंगोह क्षेत्र से होते हैं, जो यहां के व्यापारिक विकास और जागरूकता को दर्शाता है।

अधिकारियों ने कहा कि व्यापारी वर्ग सरकार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और विभाग व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।

Meeting of traders and GST officials :व्यापारियों और जीएसटी अधिकारियों की बैठक में उठीं समस्याएं, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया पांच सूत्रीय ज्ञापन

व्यापारियों ने उठाए कई महत्वपूर्ण मुद्दे

सभा के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी रिटर्न, पंजीकरण, नोटिस प्रक्रिया, कर संबंधी तकनीकी समस्याओं सहित कई मुद्दों को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगोह उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहल्ड मल गर्ग ने की, जबकि संचालन मनोज गोयल द्वारा किया गया। बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी एवं जीएसटी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts