,

Tourism and employment will gain new momentum in border : मुख्यमंत्री धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ…

Tourism and employment will gain new momentum in border : मुख्यमंत्री धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ…

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने “क्यालु- हिम तेंदुआ” नामक शुभंकर का अनावरण भी किया।

Tourism and employment will gain new momentum in border : मुख्यमंत्री धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ...

सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा और अवसरों का प्रतीक बनेगा आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जगाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह और आत्मविश्वास यह साबित करता है कि देवभूमि उत्तराखंड के युवा साहस, संकल्प और देशभक्ति की भावना से भरपूर हैं।

उन्होंने कहा कि नीति घाटी की कठिन और दुर्गम परिस्थितियों में आयोजित होने वाली यह दौड़ प्रतिभागियों की शारीरिक क्षमता के साथ-साथ उनके धैर्य, इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होगी।

“क्यालु- हिम तेंदुआ” बना आयोजन का शुभंकर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का अनावरण किया। यह शुभंकर उत्तराखंड की वन्यजीव विरासत और हिमालयी क्षेत्र की विशेष पहचान को दर्शाता है। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों और युवाओं ने शुभंकर का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Tourism and employment will gain new momentum in border : मुख्यमंत्री धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ...

27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 31 मई 2026 को नीति घाटी में आयोजित होने वाली इस अल्ट्रा रन के लिए देश के 27 राज्यों और 2 अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने इसे उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टूरिज्म के बढ़ते आकर्षण का प्रमाण बताया।

सीमांत गांवों को मिलेगा विकास का नया अवसर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं। नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन इसी सोच को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से नीति घाटी और सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों, रोजगार और युवा उद्यमिता को नई गति मिलेगी। साथ ही उत्तराखंड को देश के अग्रणी एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान भी मिलेगी।

Tourism and employment will gain new momentum in border : मुख्यमंत्री धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ...

खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय खेलों जैसे अभियानों के माध्यम से खेल और फिटनेस को जनआंदोलन बनाया जा रहा है। राज्य सरकार भी उत्तराखंड को स्पोर्ट्स और एडवेंचर टूरिज्म हब बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ इस दौड़ में हिस्सा लें और 31 मई को नीति घाटी में नया इतिहास रचें।

कार्यक्रम में कई अधिकारी और प्रतिभागी रहे मौजूद

इस अवसर पर सचिव पर्यटन श्री धीराज गर्ब्याल, पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री नरेंद्र भंडारी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts