,

Prateek Yadav’s death sparks mourning in political circles : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Prateek Yadav’s death sparks mourning in political circles : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के निधन की खबर से मंगलवार सुबह राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, 13 मई की सुबह प्रतीक यादव अपने लखनऊ स्थित आवास पर अचेत अवस्था में मिले। परिजनों और सहयोगियों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Prateek Yadav's death sparks mourning in political circles : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

परिवार में शोक, पत्नी दिल्ली से लखनऊ पहुंचीं

बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी और भाजपा नेत्री तथा महिला आयोग की उपाध्यक्ष दिल्ली में मौजूद थीं। निधन की खबर मिलते ही वह तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हुईं।

प्रतीक यादव के निधन की सूचना फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों और समर्थकों में शोक की लहर फैल गई। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनके आवास पर पहुंचना लगातार जारी है।

अखिलेश यादव ने जताया गहरा दुख

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और अपने छोटे भाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

अखिलेश यादव ने इसे परिवार के लिए “अपूरणीय क्षति” बताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद और भावुक क्षण है। उन्होंने परिवार की ओर से सभी शुभचिंतकों का आभार भी व्यक्त किया।

Prateek Yadav's death sparks mourning in political circles : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

पिछले कुछ महीनों से बीमार थे प्रतीक यादव

परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले करीब तीन महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने के कारण अपना नियमित जिम वर्कआउट भी बंद कर दिया था।

हालांकि उनकी मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

मुलायम सिंह यादव के आवास पर उमड़ी भीड़

लखनऊ के बंदरिया बाग स्थित मुलायम सिंह यादव के आवास पर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच रहे हैं। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

लखनऊ पुलिस ने आवास और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षा घेरे में ले लिया है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

राजनीतिक जगत में इस खबर के बाद शोक और संवेदनाओं का दौर जारी है। विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है।

Prateek Yadav's death sparks mourning in political circles : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी घटना

उत्तर प्रदेश के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक यादव परिवार में हुई इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस खबर की चर्चा हो रही है।

फिलहाल परिवार शोक में डूबा हुआ है और अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर परिजनों के बीच चर्चा चल रही है। पुलिस प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8