,

Inspection of development works PMGSY सड़क की मरम्मत और विकास कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को 15-30 दिनों में काम पूरा करने के दिए कड़े निर्देश

Inspection of development works PMGSY सड़क की मरम्मत और विकास कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को 15-30 दिनों में काम पूरा करने के दिए कड़े निर्देश

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर भीमताल ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने देवीधुरा पटवाडांगर-बोहरागाँव-बेल में निर्माणाधीन विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को ठीक किया जा रहा है। साथ ही जो सड़क मार्ग खराब हो चुका है, उसकी मरम्मत के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए सरकार कई ठोस कदम उठा रही है।

Inspection of development works PMGSY सड़क की मरम्मत और विकास कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को 15-30 दिनों में काम पूरा करने के दिए कड़े निर्देश

पटवाडंगर-नाईशिला सड़क की मरम्मत पर जोर

डॉ. बिष्ट ने बताया कि पटवाडंगर से नाईशिला सड़क विगत समय से क्षतिग्रस्त थी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। भारी बारिश और अन्य कारणों से सड़क के कई हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था।

ब्लॉक प्रमुख ने मौके पर मौजूद PMGSY के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त स्थानों को एक माह में सड़क की तत्काल मरम्मत और गुणवत्तापूर्ण सुधारीकरण कार्य शुरू करने के कड़े निर्देश दिए। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस मार्ग के डामरीकरण और सुरक्षा दीवारों के निर्माण की मांग की थी, जिस पर डॉ. बिष्ट ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और इस मार्ग के सुधरने से बोहरागांव, बेल और नाईशिला जैसे दूरस्थ गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।

Inspection of development works PMGSY सड़क की मरम्मत और विकास कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को 15-30 दिनों में काम पूरा करने के दिए कड़े निर्देश

अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण

ब्लॉक प्रमुख ने बोहरागांव में ग्राम पंचायत और कृषि विभाग के निर्माणाधीन विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया और तय समय में गुणवत्ता युक्त कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बोहरागांव-नाईशिला के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आधी तूफान तो दूर, गांव में समय-समय पर विद्युत आपूर्ति ठप रहती है। जंगल से आ रही लाइन को मुख्य मार्ग से करने की मांग रखी। डॉ. बिष्ट ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता को बसानी से नाईशिला-बेल विद्युत लाइन को मुख्य मार्ग के किनारे लाने के निर्देश दिए।

Inspection of development works PMGSY सड़क की मरम्मत और विकास कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को 15-30 दिनों में काम पूरा करने के दिए कड़े निर्देश

पेयजल और सिंचाई विभाग पर सवाल

मोना बाना में अल्पसंख्यक मद पेयजल विभाग ने 18 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी एक माह से पानी नहीं पिलाया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने पेयजल की सुचारू व्यवस्था करने की मांग रखी। ब्लॉक प्रमुख ने 15 दिनों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग को गांव में सिंचाई नहर की सफाई और मरम्मत करने को कहा गया। विभाग के अधिकारी ने मई माह के प्रथम सप्ताह में कार्य करने का आश्वासन दिया।

शिक्षा विभाग पर नाराजगी

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और उद्यान विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ये दोनों विभाग जनता के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन जन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी उपस्थित नहीं होना गंभीर लापरवाही है।

ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि उनका प्रयास है कि किसी एक विभाग को आदर्श विद्यालय बनाया जाए, लेकिन निरीक्षण के दौरान विभाग का न आना सरकारी शिक्षा के प्रति जिम्मेदार अधिकारियों की गैर-जिम्मेदारी है। उन्होंने विभाग से स्पष्ट कारण मांगा और चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपस्थित लोग

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रेमा बरगली, ललिता मलाडा, कैप्टन प्रताप नगरकोटी, सुरेंद्र सिंह, छेत्र पंचायत सदस्य संदीप गोस्वामी बंटी, हिमांशु पांडे, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र रावत, चम्पा बिष्ट, मथुरा दत्त पांडे, संजय गेडा, धीरेन्द्र सिजवाली, दिवान सिंह तड़ागी, संजय किरौला, गंगा सिंह रजवार, बच्ची सिंह बिष्ट, बसंत किरौला, मनोज सिंह, कुंदन सिंह, जमन सिंह सिज़वाली, गंगा सिंह, धन सिंह, जय दत्त, बीडीओ हर्षित गर्ग, पीएमजीएसवाई नेहा अमरीन, सिंचाई मनमोहन सिंह, खाद्य विभाग जोशी, समाज कल्याण दिनेश बिष्ट, एडीओ भूपाल बिष्ट, कृषि वर्षा, जल संस्थान एवं पशुपालन डॉ. कमला और कमल कुलियाल समेत अन्य विभागीय अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

बाइट – डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख, भीमताल (नैनीताल)
“ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, सिंचाई और विद्युत की समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाएगा। किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts