CM Dhami himself reached the public complaint सीएम धामी खुद पहुंचे जन शिकायत की पड़ताल करने, फुटपाथ खोदकर बिजली लाइन डालने पर नाराजगी

CM Dhami himself reached the public complaint सीएम धामी खुद पहुंचे जन शिकायत की पड़ताल करने, फुटपाथ खोदकर बिजली लाइन डालने पर नाराजगी

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने फाइलों में शिकायत हल करने के बजाय क्षेत्रवासियों की समस्या को समझने के लिए जाखन का रुख किया।

शिकायतकर्ता विवेक मदान ने राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, फिर यूपीसीएल ने इसे खोदकर अंडरग्राउंड लाइन बिछा दी, लेकिन मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया, जिससे फुटपाथ की टाइल्स बैठ गई हैं।

CM Dhami himself reached the public complaint सीएम धामी खुद पहुंचे जन शिकायत की पड़ताल करने, फुटपाथ खोदकर बिजली लाइन डालने पर नाराजगी

मुख्यमंत्री ने खुद ली स्थिति की जानकारी

मुख्यमंत्री धामी ने शिकायतकर्ता विवेक मदान को साथ लेकर अपने मोबाइल से ही संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए फुटपाथ की वास्तविक स्थिति दिखाई। उन्होंने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने कहा,
“अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई जगह बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है, जिससे जन सामान्य को खतरा पैदा हो सकता है। अधिकारी प्लानिंग के साथ काम करें, वरना बार-बार कार्य होने से पब्लिक को परेशानी होती है और धन की बर्बादी होती है।”

CM Dhami himself reached the public complaint सीएम धामी खुद पहुंचे जन शिकायत की पड़ताल करने, फुटपाथ खोदकर बिजली लाइन डालने पर नाराजगी

प्रदेश भर में अभियान चलाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में यदि कहीं और भी इस तरह की शिकायत आ रही है तो उन्हें दूर किया जाए। इसके लिए पूरे प्रदेश में एक अभियान चलाया जाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

राज्य सरकार का मूल मंत्र

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

महत्वपूर्ण संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे प्रदेश भर के आगामी दौरों पर नियमित रूप से जन समस्याओं की पड़ताल करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8