,

Dhaakad nahin, ab dhurandhar dhaamee :धाकड़ नहीं, अब धुरंधर धामी’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया नया खिताब, राजनीति में भी ‘धुरंधर सीएम धामी’ की एंट्री!

Dhaakad nahin, ab dhurandhar dhaamee :धाकड़ नहीं, अब धुरंधर धामी’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया नया खिताब, राजनीति में भी ‘धुरंधर सीएम धामी’ की एंट्री!

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं और आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए कई वित्तीय स्वीकृतियाँ प्रदान की हैं। इनमें कुंभ मेला कार्यों से लेकर विभिन्न जिलों में सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण, बाढ़ सुरक्षा और शहरी विकास से जुड़ी योजनाएँ शामिल हैं।

dhaakad nahin, ab dhurandhar dhaamee :धाकड़ नहीं, अब धुरंधर धामी’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया नया खिताब, राजनीति में भी ‘धुरंधर सीएम धामी’ की एंट्री!

कुंभ मेला-2027 के लिए बड़ी स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 के तहत प्रस्तावित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-2 भवन के निर्माण के लिए 50.27 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

उधम सिंह नगर: किच्छा में कम्यूनिटी हॉल

मुख्यमंत्री ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक भवन (कम्यूनिटी हॉल) निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि में से पहले चरण के लिए 50 लाख रुपये जारी किए जाने को मंजूरी दी गई है।

पिथौरागढ़: मंदिर सौंदर्यीकरण, सड़क और ट्रैक रूट के लिए धनराशि

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कई परियोजनाओं को हरी झंडी दी:

  • मंदिर सौंदर्यीकरण एवं मेला स्थल: चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुण्डी, देवी मंदिर मदकोट व रामलीला मंच मवानी के सौंदर्यीकरण व मेला स्थल निर्माण के लिए कुल 98.64 लाख रुपये (पहली किश्त: 59 लाख)।
  • सड़क निर्माण: ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट में आंतरिक सीसी मार्ग के लिए 1 करोड़ रुपये (पहली किश्त: 59 लाख)।
  • सड़क निर्माण: क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों तक आंतरिक सीसी मार्ग के लिए 79.64 लाख रुपये (पहली किश्त: 47.86 लाख)।
  • ट्रैक रूट एवं मंदिर सौंदर्यीकरण: ग्राम सभा खेला स्यांकुरी, गर्गवा में छिपला केदार के लिए ट्रैक रूट, ग्राम पांगला में ब्रहमदेव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं सीसी मार्ग निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये (पहली किश्त: 60 लाख)।
dhaakad nahin, ab dhurandhar dhaamee :धाकड़ नहीं, अब धुरंधर धामी’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया नया खिताब, राजनीति में भी ‘धुरंधर सीएम धामी’ की एंट्री!

चम्पावत: बाढ़ सुरक्षा एवं नगर निगम भवन हेतु स्वीकृति

  • बाढ़ सुरक्षा: चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दाएँ तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य (28 हैक्टेयर एवं चिलियाघोल) के लिए 11.59 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत। पहली किश्त 4.64 करोड़ रुपये जारी होंगे।
  • प्रशासनिक भवन: रुद्रपुर नगर निगम के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण के लिए 15.74 करोड़ रुपये स्वीकृत।

देहरादून: शहरी विकास, पार्क एवं बौद्ध विकास योजना

मुख्यमंत्री ने देहरादून जिले में कई शहरी विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी:

  • कार्यालय भवन: डांडा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड पर शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन निर्माण के लिए 62.64 करोड़ रुपये की योजना। पहली किश्त 5 करोड़ रुपये
  • रजत जयंती पार्क एवं ओपन जिम: रामपुर, गुप्तकाशी, तपोवन, चमियाला, चिन्यालीसौड़ और गूलरभोज में पार्क निर्माण/सौंदर्यीकरण एवं ओपन जिम स्थापना के लिए 2.03 करोड़ रुपये
  • अवस्थापना विकास निधि: शहरी विकास विभाग के तहत 13 कार्यों/योजनाओं के लिए 53.12 करोड़ रुपये स्वीकृत।
  • बौद्ध विकास योजना: देहरादून में बौद्ध विकास योजना के तहत तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 16.04 करोड़ रुपये में से दूसरे चरण के लिए 11.11 करोड़ रुपये स्वीकृत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8