,

Yogi government completes 9 years in Shahjahanpur: प्रभारी मंत्री बोले – “उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन चुका है, शांति और विकास का प्रतीक”

Yogi government completes 9 years in Shahjahanpur: प्रभारी मंत्री बोले – “उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन चुका है, शांति और विकास का प्रतीक”

शाहजहांपुर, 20 मार्च 2026 – उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शाहजहांपुर में भव्य प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 9 वर्ष सेवा, सुरक्षा और सुशासन के सुनहरे वर्ष रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया गया है।

प्रभारी मंत्री ने कहा,
“हम सबको प्रदेश सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों पर गर्व है। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है। यह सरकार आमजन की सरकार है, जो उनके हितों के बारे में सोचती और काम करती है।”

Yogi government completes 9 years in Shahjahanpur: प्रभारी मंत्री बोले – “उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन चुका है, शांति और विकास का प्रतीक”

मुख्य बिंदु जो प्रभारी मंत्री ने रखे:

  • महिलाएं और बालिकाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।
  • सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा हर क्षेत्र में सरकार ने शत-प्रतिशत प्रयास किए।
  • केंद्र और प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाया।
  • प्रदेश में शांति का माहौल है और यह सरकार आम आदमी की सरकार है।

प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 9 वर्ष की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित जनसमूह और प्रेस प्रतिनिधियों को योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की अपील भी की गई।

Yogi government completes 9 years in Shahjahanpur: प्रभारी मंत्री बोले – “उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन चुका है, शांति और विकास का प्रतीक”

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:

  • सांसद अरुण कुमार सागर
  • जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा
  • नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता
  • पुवायां विधायक चेतराम
  • कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह
  • तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा
  • जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा
  • जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर
  • जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह
  • पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी
  • नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र
  • सीडीओ अपराजिता सिंह

साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी आर्टोडोरियम में आयोजित किया गया।

रिपोर्टर: आर के सिंह कुशवाहा (शाहजहांपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8