,

शिक्षा, समाज सेवा और नवाचार का संगम: आर. के. इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी में नेशनल फ़ार्मेसी वीक 2025 का भव्य समापन

शिक्षा, समाज सेवा और नवाचार का संगम: आर. के. इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी में नेशनल फ़ार्मेसी वीक 2025 का भव्य समापन

बरेली। आर. के. इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी में नेशनल फ़ार्मेसी वीक 2025 का समापन बुधवार को सामाजिक सरोकार, शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार की चमक के साथ हुआ। 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक चले इस आठ दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला, उद्यमिता और समाज सेवा का बेहतरीन संगम देखने को मिला।

शिक्षा, समाज सेवा और नवाचार का संगम: आर. के. इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी में नेशनल फ़ार्मेसी वीक 2025 का भव्य समापन

रक्तदान शिविर में उमड़ा जोश, छात्रों ने दिया मानवीय सेवा का संदेश

समापन समारोह का केंद्र रहा रक्तदान शिविर, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों और स्टाफ ने रक्तदान कर मानव जीवन बचाने का संकल्प जताया।
शिविर का शुभारंभ डॉ. अजीत कुमार यादव और डॉ. शिव शंकर त्यागी ने रक्तदान कर किया।
आईएमए ब्लड बैंक की विशेषज्ञ डॉ. पारुल ने रक्तदान को जीवन रक्षक संस्कार बताते हुए छात्रों को प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि डॉ. सोमेश यादव (पूर्व प्राचार्य, बरेली कॉलेज) ने फार्मासिस्ट की बढ़ती सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला।
संस्था के चेयरमैन डॉ. रवि मेहरा ने आयोजन को सफल बताते हुए टीम की सराहना की।

टेक्नो हब मॉडल प्रदर्शनी और क्रिएटिविटी फेस्ट में दिखी नवाचार की चमक

कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित टेक्नो हब और क्रिएटिविटी फेस्ट ने छात्रों की तकनीकी और कलात्मक प्रतिभा को मंच दिया।
फार्मेसी डीन डॉ. हेमेंद्र गौतम ने छात्रों की नवाचार क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य के वैज्ञानिकों को गढ़ते हैं।

शिक्षा, समाज सेवा और नवाचार का संगम: आर. के. इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी में नेशनल फ़ार्मेसी वीक 2025 का भव्य समापन

स्पोर्ट्स फेस्ट: खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की शानदार मिसाल

तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट ने परिसर को उत्साह से भर दिया।
बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, लॉन्ग जंप, 100 मीटर दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबलों ने रोमांच बढ़ाया।
देवरनिया चौकी इंचार्ज सौरभ यादव ने खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।
निदेशक डॉ. अजीत यादव ने कहा— “खेल व्यक्तित्व, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।”

फ़ूड फ़िएस्टा 2025: स्वाद और उद्यमिता का अनोखा संगम

28 नवंबर को आयोजित फ़ूड फ़िएस्टा में छात्रों ने विविध व्यंजनों— गोलगप्पे, मोमोज़, पास्ता, केक, हलवा और दर्जनों डिशों— से मेहमानों का मन जीता।
मूल्यांकन एजीएम अनुराग पांडे (स्विस पैरेंट्रल्स, अहमदाबाद) और डॉ. अजीत यादव ने किया।
प्राचार्य ने कहा कि यह आयोजन छात्रों में प्रबंधन, नेतृत्व और टीमवर्क विकसित करता है।

वैज्ञानिक व्याख्यान ने बढ़ाया ज्ञान और दृष्टि

NCBS बैंगलोर के वैज्ञानिक डॉ. सचिन कुमार ने “Pharmacists: Advocates of Vaccination” विषय पर प्रेरक वैज्ञानिक व्याख्यान दिया।

प्रतियोगिताओं में छाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान

टेक्नो हब, क्रिएटिविटी फेस्ट, स्पोर्ट्स, क्विज़, पोस्टर प्रेज़ेंटेशन, मेहंदी और फ्लावर पॉट प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम संचालन में प्रो. ओमवीर सिंह, स्पोर्ट्स में अनिल बाबू, सुमित कुमार, सत्यपाल, विशेष कुमार, तथा प्रशासन में रजिस्ट्रार थॉमस कुरियन व आकाश सक्सेना का योगदान सराहनीय रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts