लखनऊ। बरेली हिंसा के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ की अवैध निर्माण वाली तीन मंजिला बिल्डिंग पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी है। रविवार को पीलीभीत रोड स्थित फ्लोरा गार्डन के पास बनी इस करीब 2000 स्क्वायर फीट की इमारत को ध्वस्त किया जा रहा है। लगभग 5 करोड़ रुपये मूल्य की इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर सैलून और ऊपरी मंजिलों पर पीटर इंग्लैंड का आउटलेट संचालित था। कुछ दिन पहले ही बिल्डिंग को सील किया गया था।

नहीं है नक्शा पास
नगर निगम के अनुसार, इमारत का नक्शा पास नहीं कराया गया था, इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और पीएसी की तैनाती के साथ आसपास बैरिकेडिंग भी कर दी गई है ताकि किसी तरह की बाधा न हो।

शनिवार को भी चला था बुलडोजर
इसके अलावा, शनिवार को भी नगर निगम ने जगतपुर क्षेत्र में दो मंजिला अवैध इमारत पर बुलडोजर चलाया था। वह बिल्डिंग दो साल पहले बनी थी और उसमें 16 दुकानें थीं। लगभग 5 करोड़ मूल्य की इस संरचना को कुछ ही मिनटों में ढहा दिया गया। इमारत गिरते ही आसपास धूल का गुबार फैल गया, और धूल के छंटने पर वहां सिर्फ मलबा ही नजर आया








Leave a Reply