पंजाब से राज्यसभा जाएंगे उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता, बनाया गया उम्मीदवार

पंजाब से राज्यसभा जाएंगे उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता, बनाया गया उम्मीदवार

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा नहीं जाएंगे। बल्कि उनके स्थान पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा की खाली सीट के लिए उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई थी, जिन्होंने हाल ही में लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव जीतकर पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद संभाला है। अरोड़ा का राज्यसभा कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था, लेकिन विधानसभा में चुने जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

पंजाब से राज्यसभा जाएंगे उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता, बनाया गया उम्मीदवार

गुप्ता रहे हैं पंजाब योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष

बड़े उद्यमी राजेंद्र गुप्ता ने हाल ही में राज्य आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि आप उन्हें राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। गुप्ता का उद्योग और समाज सेवा में बड़ा योगदान रहा है और पार्टी उन्हें राज्यसभा में भेजकर औद्योगिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहती है।

केजरीवाल के राज्यसभा जाने की थी अटकलें

बीते दिनों दिल्ली में हुए विधान सभा चुनावों में आप के हारने के बाद अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं। जब राज्यसभा सदस्य रहे संजीव अरोड़ा से इस्तीफा लेने के बाद अटकलों को और हवा मिल गई। लेकिन अब राजेन्द्र गुप्ता का नाम फाइनल हो गया है तो अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है।

राजेन्द्र गुप्ता का राज्यसभा जाना लगभग तय

117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी का भारी बहुमत है, इसलिए राजेंद्र गुप्ता का राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी के इस कदम से यह संदेश गया है कि वह औद्योगिक विकास और निवेश को प्राथमिकता दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8