बरेली में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर खास आयोजन, स्वास्थ्य और जागरूकता को दी नई दिशा

बरेली में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर खास आयोजन, स्वास्थ्य और जागरूकता को दी नई दिशा

बरेली। स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से R. K. इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, फरीदपुर ने 25 सितंबर को वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे का भव्य आयोजन करने की घोषणा की है।

बरेली में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर खास आयोजन, स्वास्थ्य और जागरूकता को दी नई दिशा

सुबह 6 बजे से गांधी उद्यान

सुबह 6 बजे से गांधी उद्यान, बरेली में शुरू होने वाले फ्री हेल्थ कैंप में स्थानीय लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान किया जाएगा। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय और अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि आमजन अपने स्वास्थ्य की स्थिति को समझ सकें और समय पर उपचार करवा सकें।

बरेली में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर खास आयोजन, स्वास्थ्य और जागरूकता को दी नई दिशा

इसके बाद सुबह 10:30 बजे रेड रोज बैंक्वेट हॉल से CAS इंटर कॉलेज, फरीदपुर तक अवेयरनेस रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में जेनेरिक दवाओं के महत्व, नशा मुक्ति और क्लिनिकल फार्मासिस्ट की भूमिका को उजागर करने वाले नुक्कड़ नाटक भी शामिल होंगे। छात्रों और समाजसेवियों द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता फैलाएगा बल्कि युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य और औषधि क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।

R. K. इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रमुख ने बताया

R. K. इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रमुख ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ फार्मासिस्ट पेशे की गरिमा और महत्व को भी उजागर किया जाएगा।
यह दिन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करेगा बल्कि लोगों को औषधियों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग की समझ भी देगा

One response to “बरेली में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर खास आयोजन, स्वास्थ्य और जागरूकता को दी नई दिशा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts