अच्छा काम करने वालों को सम्मान, ढिलाई दिखाने वालों पर कार्रवाई – डीएम अविनाश सिंह

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, ढिलाई दिखाने वालों पर कार्रवाई – डीएम अविनाश सिंह

डीएम की सख्त चेतावनी – काम बेहतर करो, वरना हटने को तैयार रहो

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, ढिलाई दिखाने वालों पर कार्रवाई – डीएम अविनाश सिंह

बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की। बैठक में डीएम ने साफ शब्दों में कहा काम बेहतर करो, वरना हटने को तैयार रहो।

डीएम ने चेतावनी दी

डीएम ने चेतावनी दी कि 112 व 108 एम्बुलेंस सेवाओं में तनिक भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि नियमों से हटकर काम हुआ तो सीएमओ तत्काल रिपोर्ट कर सख्त कार्रवाई करें। साथ ही सुस्त आशा कार्यकर्ताओं पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि 25 और 26 सितम्बर को होने वाले टीकाकरण महाअभियान में लक्ष्य हर हाल में पूरा होना चाहिए, ताकि “सशक्त नारी–सशक्त परिवार” अभियान को नई गति मिले।

जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में बहेड़ी, क्यारा, भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी और भुता ब्लॉक पिछड़े पाए गए। डीएम ने इन ब्लॉकों के एमओआईसी को फटकार लगाते हुए संस्थागत प्रसव बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए।
आभा आईडी निर्माण में ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बेहतर और मौलानगर सबसे पीछे पाया गया। इस पर डीएम ने साफ कहा अच्छा काम करने वालों को सुविधा दी जाएगी, जबकि ढिलाई दिखाने वालों का स्थानांतरण तय है।

बैठक में आयुष्मान भारत, निक्षय पोषण योजना और परिवार नियोजन की भी गहन समीक्षा हुई। डीएम ने आदेश दिया कि शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण दर बढ़ाने के लिए नोडल अधिकारियों को सीधे फील्ड में उतारा जाए। पोषण पोटली वितरण में ढिलाई न बरती जाए और सभी सीएचसी/पीएचसी अपने लक्ष्य समय से पहले पूरे करें क्योंकि यह उपलब्धि अब सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज होगी।
बैठक में सीडीओ देवयानी, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम का दो टूक संदेश

डीएम का दो टूक संदेश – “काम बेहतर करो, वरना हटने को तैयार रहो – एम्बुलेंस सेवाओं की लापरवाही पर करारा प्रहार, सुस्त आशा कार्यकर्ताओं पर नोटिस, उत्कृष्ट एएनएम को प्रशस्ति पत्र से सम्मान, जननी सुरक्षा योजना में पिछड़े ब्लॉकों को फटकार, आभा आईडी में शहरी क्षेत्रों की लापरवाही उजागर, आयुष्मान भारत, निक्षय पोषण और परिवार नियोजन पर सख्त समी

One response to “अच्छा काम करने वालों को सम्मान, ढिलाई दिखाने वालों पर कार्रवाई – डीएम अविनाश सिंह”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8