कोचिंग सेंटर जा रही छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात।

कोचिंग सेंटर जा रही छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात।

लखीमपुर खीरी शहर में बेटियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नई बस्ती इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में कक्षा ग्यारह की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की शर्मनाक वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। घटना उस समय हुई जब छात्रा कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के लिए पहुंची थी, तभी वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। यह पूरी घटना कोचिंग सेंटर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

घटना के बाद छात्रा हिम्मत दिखाते हुए सीधे सदर कोतवाली पहुंची और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक कों भी गिरफ्तार लिया है।

कोचिंग सेंटर जा रही छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात।

इस घटना ने एक बार फिर

इस घटना ने एक बार फिर से कोचिंग सेंटरों में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। शहर में शोहदों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि कोचिंग सेंटरों और स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। घटना के बाद से नई बस्ती और आसपास के इलाकों में रहने वाले छात्राओं के अभिभावकों में भय और रोष का माहौल है। कई अभिभावकों ने कहा कि अगर पुलिस इसी तरह लापरवाह बनी रही तो वे अपनी बेटियों को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने से कतराएंगे।

One response to “कोचिंग सेंटर जा रही छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8