आज प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा (PET-2025) के दौरान जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

DM ने किया निरीक्षण..?
डीएम और एसएसपी ने राजकीय इंटर कॉलेज कमेला रोड, गुरूनानक इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं की भी जांच की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है, साथ ही अभ्यर्थियों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है।

एसएसपी आशीष तिवारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि सभी परीक्षार्थियों की पूरी तरह से चेकिंग और प्रवेश पत्र सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाए। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, परीक्षार्थियों के प्रति सौम्य और सहयोगपूर्ण व्यवहार करने के भी निर्देश दिए गए।








Leave a Reply