
सहारनपुर जनपद की गंगोह विधानसभा विधायक कीरत सिंह ने यमुना नदी बढ़ते जलस्तर को लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया विधायक कीरत सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली से सोनाली किशनपुरा धुन्दूमाजरा गांव पहुंचे -इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और नकुड़ उप जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे विधायक कीरत सिंह ने तटबंधों की स्थिति का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया

कि तत्काल प्रभाव से तटबंध मजबूत किए जाएं की आगे कोई जनहानि या फसलों का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानो की व जनता की सुरक्षा और हितों की रक्षा है विधायक कीरत सिंह ने भरोसा दिलाया कि जिन किसानों की फसलें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं

उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा संबंधित विभागों को नुकसान का सर्वेक्षण तुरंत पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। विधायक कीरत सिंह के साथ जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह देहात मंडल दक्ष मांगेराम सैनी चैयरमेन शीशपाल जधेडा रामदास सैनी ऋषिपाल सैनी कुलदीप सैनी आदेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे








Leave a Reply