स्कूल से तिरंगा हटाकर फहरा दिया फिलिस्तीन का झंडा, युवकों के दुस्साहस से हड़कंप, FIR दर्ज1

स्कूल से तिरंगा हटाकर फहरा दिया फिलिस्तीन का झंडा, युवकों के दुस्साहस से हड़कंप, FIR दर्ज1

लखीमपुर खीरी जिले में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत पर लगे तिरंगे झंडे को हटाकर फिलिस्तीन का झंडा लगाने का मामला सामने आया है आरोप है कि गांव के ही चार युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया l

तिरंगा हटाकर फहरा दिया फिलिस्तीन का झंडा

पूरा मामला फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लखहा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का है आरोप है कि गांव के ही रहने वाले कुछ अराजक तत्वों ने तिरंगा झंडा उतार कर फिलिस्तीन का झंडा फहरा दिया जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया, गांव के रहने वाले संजय त्रिपाठी ने एक लिखित तहरीर दी

तिरंगा हटाकर फहरा दिया फिलिस्तीन का झंडा

जिसमें बताया गया कि गांव के रहने वाले सद्दाम ,बाउरा,अन्ने और अज्ञात लड़के स्कूल के छत पर पहुंचकर तिरंगा झंडा उतार कर फेंक दिया और फिलिस्तीन का झंडा फहरा दिया , जब इस घटना का उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की तो चारों युवकों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और मौके से फरार हो गए l
हालांकि पुलिस ने तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts