टैक्सी चालक व बस यूनियन चालक में हुई मारपीट, बस यूनियन ने किया चक्का जाम

टैक्सी चालक व बस यूनियन चालक में हुई मारपीट, बस यूनियन ने किया चक्का जाम

जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया में बीती शाम गौरीफंटा बॉर्डर से सावरियां ढोने वाले अवैध टैक्सी चालकों व पलिया बस यूनियन चालकों के बीच सवारियों को लेकर मारपीट हो गईं। जिसके बाद नाराज बस यूनियन के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर चक्का जाम की घोषणा कर दी।

आपको बतादें बुधवार को बीती शाम पलिया बस यूनियन की बस UP3IT 8997 के चालक दीपक कुमार ने दी गईं तहरीर में बताता कि वह अपनी बस गौरीफंटा से पलिया लेकर आ रहा था। तभी फरसईया टांडा के पास मौजूद एक दर्जन अवैध टैक्सी चालकों व होटल संचालकों ने जबरन बस को रुकवा लिया और परिचालक से कैश बैग छीन लिया और चालक व परिचालक से मार पीट शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

जिसके बाद बस यूनियन कर्मचारियों ने सारी बसें बस अड्डे पर खड़ी कर चक्का जाम की घोषणा कर दी। बस यूनियन के चालक व परिचालकों ने बंसीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बस कर चालान काट दिया और उनको हड़काया भी है। बस कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस अवैध टैक्सी चालकों से पैसा लेती है जिसके चलते इनके हौसले बुलंद हैं। बस यूनियन कर्मचारियों ने मारपीट करने वालों के विरुद्ध मुकदमा लिख कर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8