,

योगी ने जालौन में रखी 1900 करोड़ की परियोजनाओं की नींव, पूर्व सरकारों पर साधा निशाना

योगी ने जालौन में रखी 1900 करोड़ की परियोजनाओं की नींव, पूर्व सरकारों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने जालौन की धरती को नमन करते हुए की। उन्होंने कालपी के प्रसिद्ध हैण्डमैन कागज और जिले में पांच नदियों के संगम होने का जिक्र करते हुए इसे जिले के सौभाग्य की बात कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में 2017 से पहले की सरकारों, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया, 2017 के पहले चाचा-भतीजे के जोड़ी बसूली (उगाही) के लिए निकल पड़ती थी। प्रदेश में कुछ लोग त्यौहारों के समय पर दंगा कराने का काम करते थे। योगी ने दावा किया कि अब सरकार दंगाइयों के आगे नहीं झुकती, बल्कि उन्हें उनकी सही जगह दिखा देती है।

योगी ने जालौन में रखी 1900 करोड़ की परियोजनाओं की नींव, पूर्व सरकारों पर साधा निशाना

योगी ने कहा….

योगी ने कहा, माफिया और अराजकता के लिए प्रदेश में अब कोई जगह नहीं है। उन्होंने सपा पर महापुरुषों के स्मारक तोड़ने और ‘एक जनपद एक माफिया’ की नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले सपा नेता गुंडों को ‘लड़के हैं, गलती कर देते हैं’ कहकर बचाते थे, लेकिन अब भाजपा सरकार में अपराधियों के लिए यमराज इंतजार कर रहा है।

योगी ने जालौन में रखी 1900 करोड़ की परियोजनाओं की नींव, पूर्व सरकारों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर त्यौहारों पर कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत उनसे सख्ती से निपटेगी। योगी ने दावा किया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश, खासकर बुंदेलखंड के लोगों को अपने जिले का नाम बताने में संकोच होता था, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार ने यूपी को ‘बीमारू’ राज्य की छवि से निकालकर एक विकसित प्रदेश बना दिया है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को हर सुविधा मिल रही है, व्यापारियों को सुरक्षा मिल रही है और बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री का सपा पर तीखा प्रहार

मुख्यमंत्री ने सपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, पहले सपा के बारे में कहावत है कि देख सपाई बिटिया घबराई। जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उसमें कोई गुंडा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले गरीबों का शोषण होता था और नौजवानों को रोजगार नहीं मिलता था, जबकि भाजपा सरकार विकास लेकर आई है। उन्होंने कहा कि सपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे आपस में लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8