वकील की फीस भरने के लिए देते थे चोरी की घटना को अंजाम 8 मोटरसाइकल और 1 ई रिक्शा बरामद,

वकील की फीस भरने के लिए देते थे चोरी की घटना को अंजाम 8 मोटरसाइकल और 1 ई रिक्शा बरामद,

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
8 मोटरसाइकल और 1 ई रिक्शा बरामद, वकील की फीस भरने के लिए देते थे चोरी की घटना को अंजाम

गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा बरामद किया है।

वकील की फीस भरने के लिए देते थे चोरी की घटना को अंजाम 8 मोटरसाइकल और 1 ई रिक्शा बरामद,

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ गोलू (22) और मोहित उर्फ साधु (21) के रूप में हुई है। आरोपियों को चौकी क्षेत्र सिग्नेचर सिटी पुस्ता ठोकर नंबर-09 से गिरफ्तार किया गया।

वकील की फीस भरने के लिए देते थे चोरी की घटना को अंजाम 8 मोटरसाइकल और 1 ई रिक्शा बरामद,

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। वकीलों की फीस और आर्थिक लाभ कमाने के लिए दोनों ने मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बाइक और ई-रिक्शा चोरी करना शुरू किया। चोरी के वाहन सुरक्षित जगह छिपाकर रखते थे और बाद में दिल्ली में बेच देते थे। दोनों ने योजना बनाई थी कि जब 10-12 गाड़ियां इकट्ठी हो जाएंगी तो उन्हें एक साथ बेच देंगे।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त अभिषेक के खिलाफ थाना ट्रोनिका सिटी में कुल 05 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट और लूट शामिल हैं। वहीं मोहित के खिलाफ कुल 06 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वाहन चोरी, डकैती, डकैती का प्रयास और मारपीट के मामले शामिल हैं।

One response to “वकील की फीस भरने के लिए देते थे चोरी की घटना को अंजाम 8 मोटरसाइकल और 1 ई रिक्शा बरामद,”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8