यहां उन्होंने देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सरोवर का उद्घाटन किया।

सीएम योगी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

गोगा माड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पौधारोपण भी किया
सीएम योगी का यह दौरा क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को समझने के उद्देश्य से किया गया था।
अभी कुछ ही देर में सीएम जनमंच प्रेक्षागृह पहुंचेंगे जहां वह महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे साथ ही सहारनपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 381 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे,
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर रहेtwitter
सहारनपुर जनमंच पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सहारनपुर जनमंच पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 381 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने मंच से संबोधन में कहा कि उनका सहारनपुर आगमन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे तीन प्रमुख जिलों के विकास की दिशा में गंभीर समीक्षा और मार्गदर्शन का अवसर है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सर्किट हाउस में तीनों जिलों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापक विकास समीक्षा बैठक हुई। बैठक में यह तय किया गया कि अगले कुछ महीनों में तीनों जिलों में तेज गति से विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी युवा रोजगार या स्वरोजगार करना चाहता है, वह ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त कर सकता है।twitter
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा
2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी, सब जानते हैं। उस समय दंगे, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। सपा और कांग्रेस की सरकारों में उत्तर प्रदेश का कोई विकास नहीं हुआ, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की गई।”

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद राज्य में व्यवस्था, विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सहारनपुर के फूड कार्विंग उद्योग की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आज यह उद्योग देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहा है, जबकि पिछली सरकारों ने इसे कभी समर्थन नहीं दिया।
https://www.facebook.com/share/v/1C3BiTfbrz
मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट्स कॉलेज भी बनाए जाएंगे और सहारनपुर में बन रहा माता शाकुंभरी विश्वविद्यालय लगभग तैयार है इस विश्वविद्यालय से पढ़ने वाला हर बच्चा देश-विदेश में नाम कमाएगा
यह भी देखे..?
https://www.facebook.com/share/v/1C3BiTfbrz
Leave a Reply