,

खिड़कियों और टॉयलेट से सफर — सहारनपुर जंक्शन पर बिहार लौटने वालों की भीड़ उमड़ी

खिड़कियों और टॉयलेट से सफर — सहारनपुर जंक्शन पर बिहार लौटने वालों की भीड़ उमड़ी

सहारनपुर छठ पूजा नजदीक आते ही देशभर के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रवासी श्रमिक अपने घर त्योहार मनाने के लिए लौट रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जंक्शन पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में अफरा-तफरी का माहौल है।

पुरनिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस में इतनी भीड़ है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। यात्री ट्रेन के दरवाजों और टॉयलेट तक में खड़े होकर सफर कर रहे हैं। कई लोग तो खिड़कियों के रास्ते ट्रेन में चढ़ने को मजबूर हैं। हर कोई किसी तरह अपने घर पहुंचने की कोशिश में है ताकि छठ पर्व अपने परिवार के साथ मना सकें।

खिड़कियों और टॉयलेट से सफर — सहारनपुर जंक्शन पर बिहार लौटने वालों की भीड़ उमड़ी

यात्रियों का कहना है

यात्रियों का कहना है कि टिकट महीनों पहले बुक कराने के बाद भी कन्फर्म सीट नहीं मिली, लेकिन वे परंपरा निभाने के लिए किसी भी कठिनाई का सामना करने को तैयार हैं। थके और परेशान यात्री बताते हैं — “छठ पूजा घर पर मनाना हमारी परंपरा है, चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो।

त्योहारों के साथ-साथ अब बिहार विधानसभा चुनाव भी नजदीक

”त्योहारों के साथ-साथ अब बिहार विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं। ऐसे में भीड़ कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। अधिकांश लोग न सिर्फ छठ मनाने बल्कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने भी लौट रहे हैं, इस उम्मीद में कि नई सरकार राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर लाएगी और उन्हें भविष्य में खचाखच भरी ट्रेनों में सफर करने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी।

खिड़कियों और टॉयलेट से सफर — सहारनपुर जंक्शन पर बिहार लौटने वालों की भीड़ उमड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts