,

खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत: मुख्यमंत्री

खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत: मुख्यमंत्री

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद बागेश्वर के दो दिवसीय दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान सरयू नदी के तट पर पहुंचकर वहाँ चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत कर रही है।

लोगों से लिया फीड बैक

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया ।

खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत: मुख्यमंत्री

खिलाड़ियों के साथ खेले सीएम

वही धामी जी नें इंडोर स्टेडियम पहुंचकर नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। साथ ही युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।l

खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत: मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8