, ,

दिल्ली ब्लास्ट: एक डॉक्टर कानपुर से दूसरा हापुड़ से लिया हिरासत में

दिल्ली ब्लास्ट: एक डॉक्टर कानपुर से दूसरा हापुड़ से लिया हिरासत में

नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट के बाद एटीएस लगातार एक्शन में हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो सीनियर डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। इनमें कानपुर मेडिकल कॉलेज के हृदय संस्थान में कार्यरत कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ (32) और हापुड़ के जीएस मेडिकल कॉलेज के डॉ. फारूख (34) शामिल हैं।

दिल्ली ब्लास्ट: एक डॉक्टर कानपुर से दूसरा हापुड़ से लिया हिरासत में

आरिफ का क्लासमेट था उमर

सूत्रों के अनुसार, डॉ. आरिफ की दोस्ती दिल्ली कार ब्लास्ट में मारे गए आतंकी उमर से थी। दोनों ने जम्मू-कश्मीर में एक ही मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की थी। वहीं, डॉ. फारूख हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार आतंकी मुज्जमिल शकील का क्लासमेट बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों की लखनऊ की गिरफ्तार महिला डॉक्टर शाहीन सईद से भी संपर्क में थे, जो आतंकी नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है। एटीएस ने दोनों डॉक्टरों को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया है, जहां उनसे आतंकियों के नेटवर्क और संभावित साजिशों को लेकर पूछताछ जारी है।

दिल्ली ब्लास्ट: एक डॉक्टर कानपुर से दूसरा हापुड़ से लिया हिरासत में

अब तक पांच डॉक्टरों की हुई गिरफ्तारी

इस मामले में अब तक यूपी से पांच डॉक्टरों की गिरफ्तारी हो चुकी है — सहारनपुर के डॉ. अदील, लखनऊ की डॉ. शाहीन सईद, उसका भाई परवेज अंसारी, और अब डॉ. आरिफ व डॉ. फारूख। माना जा रहा है कि एटीएस को डॉक्टरों के एक संगठित मॉड्यूल के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं, जो दिल्ली ब्लास्ट की साजिश में शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts