“मिसिंग मोबाइल हेल्प डेस्क टीम” ने सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदा 85 मोबाइल फोन बरामद कर उनके बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
सहारनपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0
सहारनपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महिला पुलिस नेतृत्वाधीन “मिसिंग मोबाइल हेल्प डेस्क टीम” ने सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदा 85 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर बढ़ती शिकायतों को देखते हुए मोबाइल मिसिंग हेल्प डेस्क का गठन किया गया था। इसके प्रभारी क्षेत्राधिकारी सुश्री रूचि गुप्ता को बनाया गया। महिला मुख्य आरक्षी प्रीति द्वारा लगातार आमजन से प्राप्त प्रार्थना पत्र एकत्र कर सर्विलांस टीम को भेजे गए। टीम ने तकनीकी निगरानी और सतर्कता से काम करते हुए गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस किया और आखिरकार 85 मोबाइल वापस मालिकों तक पहुँचाए।
बरामद मोबाइल में अलग-अलग कंपनियों के फोन शामिल
बरामद मोबाइल में अलग-अलग कंपनियों के फोन शामिल हैं—Apple का 1, Samsung के 16, Redmi/Realme के 29, Vivo के 8, Oppo के 22, Motorola के 6, Lava, OnePlus, Techno और Infinix का 1-1 मोबाइल। अपने खोए फोन वापस पाकर मोबाइल मालिकों ने सहारनपुर पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार जताया।
बरामदगी अभियान में सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। इसमें सीओ रूचि गुप्ता, निरीक्षक कुसुम भाटी, महिला मुख्य आरक्षी प्रीति, हेड कांस्टेबल सोनू शर्मा, आकाश नेहरा, विनीत तोमर, मोहित कुमार, नितिन त्यागी, कांस्टेबल जयवीर राठी और थाना मंडी के कांस्टेबल सुधीर कुमार शामिल रहे।

एसएसपी सहारनपुर ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान आमजन को भरोसा दिलाने वाला कदम है और लोगों को बिना संकोच मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि महिलाकर्मियों के नेतृत्व में चल रही “मिसिंग मोबाइल हेल्प डेस्क” ने बेहद कम समय में बड़ी संख्या में मोबाइल वापस दिलाकर पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत किया है।








Leave a Reply