उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को सहारनपुर के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने 31 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली से लेकर समान वेतन और चिकित्सा सुविधा तक कई मुद्दों पर सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की, उन्होंने 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को सबसे अहम बताया। साथ ही, राजकीय शिक्षकों की तरह माध्यमिक शिक्षकों और कर्मचारियों को भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की जरूरत पर जोर दिया।Teachers held a one day sit-in protest to restore the old pension scheme.

जिला मंत्री डॉ. बृजमोहन द्विवेदी
जिला मंत्री डॉ. बृजमोहन द्विवेदी ने वित्तविहीन शिक्षकों के लिए “समान कार्य के लिए समान वेतन” की मांग उठाई। वहीं, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि वर्तमान शैक्षिक सत्र के ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची तत्काल जारी की जानी चाहिए। पूर्व मंडलीय मंत्री राजेश्वर बंधु ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य को आयोग से नियुक्त प्रधानाचार्यों के समान वेतनमान देने की मांग रखी।

उन्होंने कहा कि समान पद पर समान वेतन का सिद्धांत लागू करना शिक्षकों का हक है। धरने में शामिल शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उनकी कई मांगें वर्षों से लंबित हैं, लेकिन सरकार व शिक्षा विभाग इन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और समान वेतन जैसे मुद्दों पर सरकार को ठोस कदम उठाना ही होगा, वरना आगामी दिनों में आंदोलन राज्यव्यापी रूप लेगा।









Leave a Reply