विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया दुकानों का निरीक्षण
देहरादून । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी सीमा डुँगराकोटी द्वारा खाद्य विभागके साथ देहरादून में घण्टाघर क्षेत्र के विभिन्न स्वीट शॉप का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वीट शॉप के लाइसेंस, खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता व उनका रख-रखाव की व्यवस्था, कोल्ड स्टोरेज तथा एक्सपायर हो चुकी मिठाईयों के निपटारे की प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए। इस दौरान दीपावली के मद्देनजर दुकानों से मिठाई और चमचम आदि के नमूने भी जांच को लिए गए।

हल्दीराम किया निरीक्षण
वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी ने हल्दीराम, घण्टाघर के निरीक्षण के दौरान लाईसेंस चेक किया गया जो एफ०एस०एस०ए०आई० के मानकों के अनुरूप पाया गया। यहां मिठाईयों व अन्य सामग्रियों का रख-रखाव व्यवस्थित और स्वच्छत-हाइजीनिक पाया गया। गुणवत्ता के परख की प्रथम चरण मिठाई का स्वाद और सुगंध होती है. जो उचित पायी गयी। इसके उपरांत किचन के निरीक्षण में एक्सपायर मिठाईयों को जांचा गया व उनके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की गयी। जिस पर बताया गया कि एक्सपायर मिठाईयों को पैक कर कूडे में डाला जाता है।

दो माह तक खाने योग्य रहती हैं मिठाईयां
यह भी बताया गया कि मिठाईयां अधिकतम दो माह तक खाने योग्य रहती हैं। प्रतिदिन हुई एक्सपायर मिठाईयों को उनकी संख्या के साथ एक रजिस्टर में अंकित किया जाता है। जिसकी जांच निरीक्षण टीम द्वारा की गयी। फ्रिज में रखे सामग्रियों को भी देखा गया। बताया गया कि सभी सामग्रियां कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं और उनके यहां सिर्फ लड्डू ही बनाये जाते हैं। इसके उपरांत प्रथम त्तल पर स्थित हल्दीराम के रेस्टोरेन्ट के किचन का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल की गुणवत्ता की जांच हेतु टी०पी०सी० मीटर, जोकि फ्री फैटी एसिड की जांच करता है, से उसी समय जांच की गयी।
खराब तेल से बनता है बायोडीजल
बताया गया की तेल का निस्तारण करने के लिये फैक्ट्री में भेजा जाता है, जिससे बायोडिजल बनता है। प्रत्येक दिन 4 से 5 लीटर तेल का निपटारा किया जाता है। साथ ही प्रत्येक दिन इस्तेमाल होने वाली सब्जियों का मैन्यू भी दिखाया गया, जिसमें मात्रा के अनुसार ही इस्तेमाल की जाती है। अंत में निरीक्षण टीम द्वारा हल्दीराम रेस्पबेरी और चॉकलेट पेस्ट्री की जांच हेतु नमूने लिये गए और फॉर्मलिन के इस्तेमाल से इनग्रेडिएंट्स को संरक्षित करने की प्रक्रिया की गयी
और लैब में जांच हेतु सील पैक किया गया। निरीक्षण टीम द्वारा निर्देशित किया गया कि इस्तेमाल किये जाने वाले तेल को एक ही बार इस्तेमाल किया जाए। त्योहारों के समय खाद्य सामग्रियों व मिठाईयों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।

कुमार स्वीट शाप से लिए मिठाई के नमूने
घंटाघर स्थित कुमार स्वीट शॉप के निरीक्षण के दौरान किचन, रेस्टोरेन्ट व मिठाई कॉउन्टर का निरीक्षण किया गया। बताया गया की खाद्य सामग्रियों में इस्तेमाल होने वाले तेल को एक ही बार इस्तेमाल किया जाता है। किचन का निरीक्षण किया गया और मिठाईयों की गुणवत्ता भी जांची गयी। बताया गया कि सभी सामग्रियों का निर्माण वे अपने ही शॉप में करते हैं। अंत में निरीक्षण टीम द्वारा मलाई रोल मिठाई की जांच हेतु नमूना लिया गया। टीम द्वारा प्रतिष्ठान में और अधिक साफ सफाई व हाईजीन हेतु कार्य करने के निर्देश दिये गए।
बंगाली स्वीट से चमचम का लिया सैंपल
बंगाली स्वीट के निरीक्षण में पाया गया कि उनके यहां सिर्फ मिठाईयों का विक्रय होता है और टिक्की का निर्माण वे अपने ही शीप में करते हैं। लॉईसेन्स की जांच की गयी जो मानकों के अनुरूप पाया गया। अंत में निरीक्षण टीम द्वारा मलाई चमचम मिठाई को जांच हेतु लिया गया और सफाई व हाइजीन हेतु कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
निरीक्षण के दौरान अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मनीष सिंह सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (नगर निगम) रमेश सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मसूरी कपिल देव आदि शामिल रहे।








Leave a Reply