,

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा कैशलेस इलाज

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा कैशलेस इलाज

देहरादून, 18 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सबसे अहम निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को आयुष्मान भारत योजना के अलावा अन्य अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए। इसके लिए परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से शीघ्र प्रस्ताव तैयार करें।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा कैशलेस इलाज

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग, पर्वतीय मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता, ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक, यातायात नियमों की पालना के लिए जन-जागरूकता अभियान और आधुनिक तकनीक व एआई आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को सभी जनपदों में ऑटोमेटेड मोड में लागू करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क चौड़ीकरण का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क चौड़ीकरण का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए। पर्वतीय मार्गों पर क्रैश बैरियर की स्थापना एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। बस अड्डों पर नियमित स्वच्छता एवं सुरक्षा अभियान चलाए जाएं तथा यातायात नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में रिस्पांस टाइम को न्यूनतम रखने के साथ ही फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। आगामी शीतकालीन चारधाम यात्रा एवं नंदा राजजात यात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि प्रभावित एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए। जनपदों में सड़क सुरक्षा की जो अच्छी पहल हुई हैं, उन्हें बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में अपनाया जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क किनारे पौधारोपण के लिए वन विभाग एवं जिला प्रशासन समन्वय करें।

बैठक में परिवहन, पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग को हर माह सड़क सुरक्षा को लेकर संयुक्त बैठक करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री बृजेश कुमार संत, श्री वी. षणमुगम, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन, आईजी श्री राजीव स्वरूप, आयुक्त परिवहन श्रीमती रीना जोशी, अपर सचिव श्री विनीत कुमार, श्री रोहित मीणा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8